{"_id":"60950003de178e75b22f0c74","slug":"economy-news-global-demand-increases-after-recovering-from-pandemic-china-trade-also-increases","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामारी से उबरने के बाद बढ़ा चीन का व्यापार, वैश्विक मांग बढ़ने से हुआ फायदा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
महामारी से उबरने के बाद बढ़ा चीन का व्यापार, वैश्विक मांग बढ़ने से हुआ फायदा
Fri, 07 May 2021 02:23 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Fri, 07 May 2021 02:23 PM IST
सार
चीन का व्यापार अप्रैल माह में अमेरिका और शेष दुनिया के साथ दहाई अंक में बढ़ा है। इस दौरान दुनिया के देशों में उपभोक्ता मांग बढ़ने से व्यापार बढ़ा है।
विज्ञापन
अर्थव्यवस्था
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पड़ोसी देश चीन का व्यापार अप्रैल माह में अमेरिका और शेष दुनिया के साथ दहाई अंक में बढ़ा है। इस दौरान दुनिया के देशों में उपभोक्ता मांग बढ़ने से व्यापार बढ़ा है। हालांकि, चीन के व्यापार में वृद्धि की गति कुछ धीमी पड़ती दिख रही है।
विज्ञापन
32.3 फीसदी बढ़ा वैश्विक निर्यात कारोबार
सीमा शुल्क विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वैश्विक निर्यात कारोबार अप्रैल माह में एक साल पहले के मुकाबले 32.3 फीसदी बढ़कर 263.9 अरब डॉलर पर पहुंच गया। निर्यात का यह प्रदर्शन मार्च महीने के अनुरूप ही है लेकिन यह 2021 के पहले दो महीनों में हासिल की गई 60.6 फीसदी की धमाकेदार वृद्धि के मुकाबले कम है। आलोच्य माह के दौरान आयात 43.1 फीसदी बढ़कर 221.1 अरब डॉलर रहा। एक महीना पहले की तुलना में इसमें 38.1 फीसदी की वृद्धि हुई।
विज्ञापन
स्थिर होती दिख रही है वृद्धि - विशेषज्ञ
विशेषज्ञों का मानना है कि चीन के व्यापार में होने वाली वृद्धि खासतौर से पिछले साल के मुकाबले जब वैश्विक अर्थव्यवस्थायें कोरोना वायरस संक्रमण से मुकाबला करते हुए बंद पड़ी थी, नाटकीय लगती है। भविष्य का अनुमान व्यक्त करने वालों का कहना है कि मौसमी उतार चढ़ाव और उस गड़बड़ी को संज्ञान में लेने के बाद यह वृद्धि स्थिर होती दिख रही है।
विज्ञापन
प्रिटचार्ड ऑफ केपिटल इकोनोमिक्स के जुलियन इवांस ने एक रिपोर्ट में कहा कि अप्रैल के आंकड़ों में वृद्धि के बावजूद निर्यात कारोबार अपने स्तर पर पहुंच गया लगता है और आयात में भी उछाल रुक गया है।
2020 में 2.3 फीसदी की दर से बढ़ी चीन की अर्थयव्यवस्था
मालूम हो कि कोरोना वायरस के प्रकोप के बाजवूद चीन की अर्थयव्यवस्था 2020 में 2.3 फीसदी की दर से बढ़ी, जबकि इस दौरान अमेरिका, यूरोप और जापान जैसे देश महामारी से परेशान थे। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले दिसंबर में समाप्त तिमाही के दौरान अर्थव्यवस्था 6.5 फीसदी की दर से बढ़ी, जबकि इससे पिछली तिमाही में यह आंकड़ा 4.9 फीसदी था।