फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   economy and also showcases the outcomes of the various reforms our Government has brought: PM

Economic Survey: 'हम विकसित भारत बनाने की ओर बढ़ रहे', पीएम बोले- आर्थिक सर्वेक्षण हमारी ताकत रेखांकित कर रहा

Mon, 22 Jul 2024 07:03 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 22 Jul 2024 07:03 PM IST
सार

पीएम ने एक्स पर कहा कि इस आर्थिक सर्वेक्षण से देश में आगे के विकास और प्रगति के क्षेत्रों की भी पहचान होती है। पीएम ने आर्थिक सर्वेक्षण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम एक विकसित भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
economy and also showcases the outcomes of the various reforms our Government has brought: PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से लोकसभा और राज्यसभा में पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। पीएम ने कहा है कि आर्थिक सर्वेक्षण हमारी अर्थव्यवस्था की मौजूदा ताकत को उजागर करता है। पीएम ने कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण हमारी सरकार की ओर से लाए गए विभिन्न सुधारों के परिणामों को रेखांकित करता है।

विज्ञापन


पीएम ने एक्स पर कहा कि इस आर्थिक सर्वेक्षण से देश में आगे के विकास और प्रगति के क्षेत्रों की भी पहचान होती है। पीएम ने आर्थिक सर्वेक्षण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम एक विकसित भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि संसद में पेश किया गया आर्थिक सर्वेक्षण अर्थव्यवस्था की मौजूदा ताकत को रेखांकित करता है और सरकार द्वारा लाए गए विभिन्न सुधारों के परिणामों को भी प्रदर्शित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संसद में पेश आर्थिक समीक्षा 2023-24 में यह अनुमान लगाया गया है कि वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष 2024-25 में 6.5 से सात प्रतिशत के बीच रहेगी। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अनुमानित वृद्धि दर पिछले वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अनुमानित 8.2 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर से कम है। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आर्थिक सर्वेक्षण हमारी अर्थव्यवस्था की मौजूदा ताकत को रेखांकित करता है और हमारी सरकार द्वारा लाए गए विभिन्न सुधारों के परिणामों को भी प्रदर्शित करता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह आगे के विकास और प्रगति के क्षेत्रों की भी पहचान करता है क्योंकि हम विकसित भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रह हैं।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed