फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Budget 2019: economic survey wants taxpayers to get vip treatment at airport

आपके नाम से होगी सड़क या ट्रेन, सरकार ऐसे दे सकती है VIP ट्रीटमेंट

Thu, 04 Jul 2019 09:27 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 04 Jul 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
Budget 2019: economic survey wants taxpayers to get vip treatment at airport
प्रतीकात्मक तस्वीर

देश में करदाताओं की संख्या को बढ़ाने के लिए आर्थिक सर्वे में केंद्र सरकार को कई तरह के नायाब सुझाव मिले हैं। अगर कोई व्यक्ति ज्यादा टैक्स चुकाता है तो फिर उसके नाम से सड़क या फिर ट्रेन चलाई जा सकती है। इस तरह के कई नायाब सुझाव मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन ने सरकार को दिए हैं। इस स्कीम का फायदा लेने के लिए हालांकि कुछ शर्तों को पूरा करना पड़ेगा। 

विज्ञापन


विज्ञापन

मिलें वीआईपी जैसी सुविधाएं

सर्वे में सुझाव दिया गया है कि देश के 10 टॉप करदाताओं को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जाना चाहिए। सर्वेक्षण के मुताबिक एक जिले के सभी टॉप 10 करदाताओं को सम्मानित किया जाना चाहिए ताकि अन्य लोगों में भी टैक्स जमा कराने का उत्साह आ जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक जिले के 10 लोगों को मिलेगा तोहफा

अगर आप अपने जिले में एक साल में सबसे ज्यादा कर देने वाले व्यक्ति बनते हैं तो फिर आपको हवाई अड्डे पर एक्सक्लूसिव बोर्डिंग, टोल नाके पर अलग से लेन और हवाई अड्डे पर आधिकारियों की तरह आव्रजन की सुविधा मिल सकती है। 

दस साल तक रहने पर

सर्वे में कहा गया है कि अगर कोई व्यक्ति लगातार 10 साल तक सबसे ज्यादा कर जमा करता है तो फिर उसके नाम पर महत्वपूर्ण इमारतों, स्मारक, सड़क, ट्रेन, योजना, स्कूल, विश्वविद्यालय, अस्पताल और हवाई अड्डे का नामकरण किया जा सकता है। 

होना चाहिए सम्मान

सर्वे का मानना है कि ऐसे लोगों का सामाजिक जीवन में सरकार की तरफ से सम्मान होना चाहिए। इनके लिए एक विशेष तरह के क्लब का गठन होना चाहिए। इस तरह के कदम ‘ईमानदारी से कर का भुगतान सम्मानजनक है’ वाले सामाजिक मानदंड को प्रोत्साहित करने में भी मदद कर सकते हैं।

कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरकार अनुपालन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ईमानदार करदाताओं को पुरस्कृत और सम्मानित करने के लिए एक प्रोत्साहन कार्यक्रम को शुरू करने पर विचार कर रही है। योजना को तैयार करने के लिए पिछले साल सीबीडीटी के तहत एक समिति का भी गठन किया गया था।
 


1:17 PM

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed