{"_id":"6889b262393782564c0601f5","slug":"economic-growth-rate-in-india-is-estimated-to-be-6-4-pc-in-2025-26-imf-said-stable-growth-will-get-momentum-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"IMF: भारत में 2025-26 में आर्थिक वृद्धि दर 6.4 फीसदी रहने का अनुमान, आईएमएफ ने कहा- स्थिर विकास को मिलेगी गति","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
IMF: भारत में 2025-26 में आर्थिक वृद्धि दर 6.4 फीसदी रहने का अनुमान, आईएमएफ ने कहा- स्थिर विकास को मिलेगी गति
Wed, 30 Jul 2025 11:19 AM IST
बशु जैन
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: बशु जैन
Updated Wed, 30 Jul 2025 11:19 AM IST
सार
आईएमएफ ने विश्व आर्थिक परिदृश्य (डब्ल्यूईओ) में कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि दर में इजाफा अप्रैल के पूर्वानुमान की तुलना में अधिक बेहतर स्थिति को दर्शाता है। भारत के लिए आंकड़े और अनुमान वित्तीय वर्ष (FY) के आधार पर प्रस्तुत किए जाते हैं। भारत में विकास अनुमान 2025 के लिए 6.7 प्रतिशत और 2026 के लिए 6.4 प्रतिशत हैं।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर को लेकर बड़ा दावा किया। आईएमएफ ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-2026 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.4 फीसदी रहने का अनुमान है। मजबूत उपभोग और सार्वजनिक निवेश को बढ़ावा मिलने से वृद्धि दर में इजाफा होगा। इससे देश में स्थिर विकास को गति मिलेगी।
आईएमएफ ने विश्व आर्थिक परिदृश्य (डब्ल्यूईओ) में कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि दर में इजाफा अप्रैल के पूर्वानुमान की तुलना में अधिक बेहतर स्थिति को दर्शाता है। भारत के लिए आंकड़े और अनुमान वित्तीय वर्ष (FY) के आधार पर प्रस्तुत किए जाते हैं। भारत में विकास अनुमान 2025 के लिए 6.7 प्रतिशत और 2026 के लिए 6.4 प्रतिशत हैं।
आईएमएफ अनुसंधान विभाग के प्रमुख डेनिज़ इगन ने कहा कि भारत में वास्तव में काफी स्थिर विकास हुआ है। इस वर्ष और अगले वर्ष के लिए 6.4 प्रतिशत की वृद्धि दर अप्रैल की तुलना में मामूली सुधार हुआ है। भारत के लिए इस अपेक्षाकृत स्थिर विकास का चालक यह तथ्य है कि सुधार की गति मजबूत उपभोग वृद्धि और सार्वजनिक निवेश को बढ़ावा दे रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत के लिए यह जरूरी होगा कि वह इस गति को जारी रखे और हाल ही में हमने जो अच्छा विकास प्रदर्शन देखा है उसे जारी रखे। भारत के लिए प्राथमिकताओं में रोजगार सृजन को बढ़ावा देना, श्रम बाजार में अधिक लचीलापन प्रदान करके, श्रमिकों को पुनः कौशल प्रदान करके कृषि क्षेत्रों से अतिरिक्त श्रम को खपाना शामिल होगा। साथ ही साथ बुनियादी ढांचे में निवेश जारी रखना तथा व्यापार प्रतिबंधों को हटाना भी शामिल होगा।
उन्होंने कहा कि दमध्यम अवधि में भारत को शिक्षा में निवेश जारी रखने, भूमि सुधार की दिशा में कदम उठाने, सामाजिक सुरक्षा जाल का विस्तार करने और लालफीताशाही को कम करने की आवश्यकता है, ताकि व्यवसाय बेहतर प्रदर्शन कर सकें। उभरते बाजार और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में 2025 में वृद्धि दर 4.1 प्रतिशत और 2026 में 4.0 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।
अप्रैल में किए गए पूर्वानुमान के मुकाबले 2025 में चीन की वृद्धि दर को 0.8 प्रतिशत अंक बढ़ाकर 4.8 प्रतिशत कर दिया गया है। आईएमएफ ने कहा कि 2026 में वृद्धि दर 4.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो कि कम प्रभावी टैरिफ दरों को दर्शाता है। आईएमएफ ने कहा कि 2025 के लिए वैश्विक विकास दर तीन प्रतिशत और 2026 में 3.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है। 2025 के लिए पूर्वानुमान अप्रैल 2025 के विश्व आर्थिक परिदृश्य के संदर्भ पूर्वानुमान से 0.2 प्रतिशत अंक अधिक है और 2026 के लिए 0.1 प्रतिशत अंक अधिक है।
वहीं उन्नत अर्थव्यवस्थाओं में वृद्धि दर 2025 में 1.5 प्रतिशत और 2026 में 1.6 प्रतिशत रहने का अनुमान है। संयुक्त राज्य अमेरिका में टैरिफ दरें 2 अप्रैल को घोषित दरों से कम स्तर पर रहने और वित्तीय स्थिति ढीली होने के कारण अर्थव्यवस्था में 2025 में 1.9 प्रतिशत की दर से विस्तार होने का अनुमान है।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन