फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Economic Dose FM Nirmala Sitharaman Announces Economic Relief Package for tourism sector All You Need to Know

आर्थिक पैकेज: टूरिज्म सेक्टर को सरकार का सहारा, जानें गाइड और स्टेकहोल्डर्स को क्या होगा फायदा?

Mon, 28 Jun 2021 04:03 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Mon, 28 Jun 2021 04:03 PM IST
सार

वित्त मंत्री द्वारा किए गए एलान कि मुताबिक, सरकार लाइसेंसधारी टूरिस्ट गाइड को एक लाख रुपये और टूरिस्ट एजेंसी को 10 लाख रुपये का लोन देगी। इस लोन को 100 फीसदी गारंटी दी जाएगी।

विज्ञापन
Economic Dose FM Nirmala Sitharaman Announces Economic Relief Package for tourism sector All You Need to Know
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना संकट से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने सोमवार (28 जून) को आर्थिक राहत पैकेज का एलान किया। इस दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कई बड़े एलान किए, जिनमें टूरिज्म सेक्टर को भी सहारा दिया गया। इस रिपोर्ट में जानते हैं कि इस पैकेज से टूरिज्म गाइड और स्टेक होल्डर्स को क्या फायदा होगा?

विज्ञापन


सरकार ने किया यह एलान
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने कोविड महामारी से प्रभावित टूरिज्म सेक्टर को वित्तीय मदद देने का एलान किया। इसके तहत रजिस्टर्ड टूरिस्ट गाइड और ट्रेवल टूरिज्म स्टेकहोल्डर्स को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वित्त मंत्री द्वारा किए गए एलान के मुताबिक, सरकार लाइसेंसधारी टूरिस्ट गाइड को एक लाख रुपये और टूरिस्ट एजेंसी को 10 लाख रुपये का लोन देगी। इस लोन को 100 फीसदी गारंटी दी जाएगी। साथ ही, किसी भी तरह का प्रोसेसिंग चार्ज नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा 31 मार्च 2022 तक या भारत आने वाले पहले पांच लाख पर्यटकों को वीजा शुल्क भी नहीं देना होगा।
विज्ञापन


कोविड से प्रभावित है टूरिज्म सेक्टर
गौरतलब है कि जनवरी 2020 की शुरुआत में जब कोरोना का कहर दुनिया में फैलना शुरू हुआ तो उसका सबसे ज्यादा असर टूरिज्म सेक्टर पर पड़ा। लोगों के काम-धंधे पूरी तरह चौपट हो गए और हजारों लोग बेरोजगार हो गए। सरकार ने कोरोना काल में कई राहत पैकेज जारी किए, लेकिन पहले टूरिज्म सेक्टर के लिए खास घोषणाएं नहीं की गईं। हालांकि, अब सरकार ने उन सेक्टरों पर फोकस किया, जिन पर कोरोना की बुरी तरह मार पड़ी है। इनमें टूरिज्म सेक्टर भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed