फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   E-vehicles made in India will be exported to 100 countries PM Modi said Swadeshi become the mantra of Indians

Make In India: भारत में बने ई-वाहन होंगे 100 देशों में एक्सपोर्ट, PM मोदी बोले- भारतीय का मंत्र बने 'स्वदेशी'

Wed, 27 Aug 2025 05:35 AM IST
शुभम कुमार बिजनेस डेस्क,अमर उजाला
बिजनेस डेस्क,अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 27 Aug 2025 05:35 AM IST
सार

अमेरिका के टैरिफ लागू होने से ठीक पहले पीएम मोदी ने मेक इन इंडिया और स्वदेशी पर जोर देते हुए देश में बने पहले ई-वाहन ई-विटारा को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि भारत में बने इलेक्ट्रिक वाहन अब 100 देशों में निर्यात होंगे। स्वदेशी को हर नागरिक का मंत्र बताते हुए पीएम ने आत्मनिर्भर भारत और रोजगार सृजन को इसका प्रमुख उद्देश्य बताया।

विज्ञापन
E-vehicles made in India will be exported to 100 countries PM Modi said Swadeshi become the mantra of Indians
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के निदेशक तोशिहिरो सुजुकी। साथ में हैं गुजरा - फोटो : एजेंसी

विस्तार

अमेरिका के 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लागू होने से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वदेशी और मेक इन इंडिया की जोरदार वकालत की। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार की मेक इन इंडिया पहल ने वैश्विक एवं घरेलू दोनों विनिर्माताओं के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया है। दुनिया अब भारत में बने इलेक्ट्रिक वाहन चलाएगी। देश में बने ई-वाहनों का 100 देशों में निर्यात किया जाएगा।
विज्ञापन


गुजरात के हंसलपुर विनिर्माण संयंत्र से मारुति सुजुकी के पहले ई-वाहन ई-विटारा को मंगलवार को हरी झंडी दिखाने के बाद पीएम मोदी ने कहा, यह गाड़ी पूरी तरह से भारत में ही बनी है। इससे मेक इन इंडिया यात्रा में नया अध्याय जुड़ गया है। पीएम मोदी ने नागरिकों से सिर्फ स्वदेशी उत्पाद खरीदने का आग्रह करते हुए कहा, स्वदेशी हर किसी के जीवन का मंत्र होना चाहिए। आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ रहे देश में इससे रोजगार सृजन में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- India-Us tariff Row: निर्यातकों व कामगारों को राहत पैकेज जल्द, पीएम मोदी की बैठक में छह माह की योजना पर मंथन
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वदेशी की मेरी परिभाषा : पैसा कोई लगाए, काम भारतीय करें
पीएम मोदी ने कहा, स्वदेशी की मेरी परिभाषा है कि पैसा कोई भी लगाए, पर काम भारतीय करें। महत्वपूर्ण यह नहीं कि निवेश कौन करता है। खास बात यह है कि उत्पाद बनाने में भारतीयों की मेहनत हो। इस तरह मारुति सुजुकी भी स्वदेशी कंपनी है। पीएम ने कहा, पिछले एक दशक में भारत में इलेक्ट्रॉनिक उत्पादन में 500%, मोबाइल उत्पादन में 2,700% व रक्षा उत्पादन में 200% की वृद्धि हुई है।


हमारे पास लोकतंत्र की ताकत, कुशल कार्यबल
पीएम मोदी ने कहा, भारत के पास लोकतंत्र की ताकत, जनसांख्यिकी का लाभ और कुशल कार्यबल का बड़ा भंडार है। मोदी ने कहा, आज सुजुकी भारत में विनिर्माण कर रही है और यहां बनाई कारों का निर्यात जापान को किया जा रहा है। यह न सिर्फ भारत-जापान के संबंधों की मजबूती का प्रतीक है, बल्कि देश पर दुनिया के विश्वास को भी दर्शाता है। पीएम ने लिथियम आयन बैटरी विनिर्माण संयंत्र का भी उद्घाटन किया।

ये भी पढ़ें:- Tariff: कल से अमेरिका भेजे जाने वाले भारतीय सामान पर 50% बेतुका टैरिफ, इसका श्रम आधारित उद्योगों पर क्या असर?

सुजुकी मोटर 70,000 करोड़ का करेगी निवेश
जापान की वाहन निर्माता कंपनी सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन अपना परिचालन मजबूत करने के लिए भारत में अगले पांच-छह वर्षों में 70,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी के प्रतिनिधि निदेशक एवं अध्यक्ष तोशीहिरो सुजुकी ने मंगलवार को कहा, सुजुकी ने चार दशक से भी अधिक समय से भारत की परिवहन यात्रा में भागीदारी की है। हम भारत के सतत हरित परिवहन के दृष्टिकोण का समर्थन करने और विकसित भारत में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। तोशीहिरो ने कहा, गुजरात संयंत्र जल्द ही दुनिया के सबसे बड़े मोटर वाहन विनिर्माण केंद्रों में एक बन जाएगा। सुजुकी समूह पहले ही भारत में एक लाख करोड़ से अधिक का निवेश कर चुका है। इससे 11 लाख से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार पैदा हुए हैं। वहीं, मारुति सुजुकी इंडिया के चेयरमैन आरसी भार्गव ने कहा, यह निवेश कंपनी के सालाना 40 लाख इकाई उत्पादन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed