फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India-Us tariff Row Relief package for exporters and workers soon PM Modi meeting six month plan

India-US Tariffs Row: निर्यातकों-कामगारों को राहत पैकेज जल्द, छह माह का रोडमैप तैयार; नए विकल्प तलाश रही सरकार

Wed, 27 Aug 2025 05:26 AM IST
शुभम कुमार हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली।
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 27 Aug 2025 05:26 AM IST
सार

अमेरिका के टैरिफ हमले से निपटने को भारत ने रणनीति तैयार की है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में निर्यातकों और कामगारों के लिए छह महीने के राहत पैकेज पर सहमति बनी। कपड़ा, चमड़ा, रसायन व खिलौना जैसे क्षेत्रों को आपातकालीन ऋण, नई बाजार उपलब्धता तक सुरक्षा और एकमुश्त राहत देने की योजना इसी हफ्ते घोषित हो सकती है।

विज्ञापन
India-Us tariff Row Relief package for exporters and workers soon PM Modi meeting six month plan
कैबिनेट की बैठक में पीएम मोदी व अन्य - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- पीएम मोदी

विस्तार

अमेरिका के मनमाने टैरिफ से निपटने के लिए भारत ने रणनीति तैयार कर ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों और वित्त एवं वाणिज्य विभाग के अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक की। इसमें निर्यातकों व कामगारों के लिए राहत पैकेज का रोडमैप तैयार किया गया। इसमें  आपातकालीन ऋण, निर्यातकों को एकमुश्त राहत और कामगारों को सुरक्षा देना शामिल है।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि सरकार टैरिफ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों, निर्यातकों व कामगारों के लिए कम से कम छह महीने के राहत पैकेज की घोषणा बुधवार को या इसी हफ्ते कर सकती है। बैठक में अमेरिकी टैरिफ से कपड़ा, चमड़ा, खिलौना, रसायन, प्लास्टिक और खिलौना जैसे उत्पादों के निर्यात पर होने वाले असर की समीक्षा की गई। इसमें तय किया गया कि इन क्षेत्रों को नया बाजार उपलब्ध कराने तक राहत पैकेज दिया जाए। सरकार के रणनीतिकारों का मानना है कि अमेरिकी टैरिफ का विकल्प ढूंढ़ लिया गया तो यह संकट अधिकतम छह महीने तक रहेगा। ऐसे में टैरिफ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों को कम से कम इतने समय तक राहत दी जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



ये भी पढ़ें:- Tariff: कल से अमेरिका भेजे जाने वाले भारतीय सामान पर 50% बेतुका टैरिफ, इसका श्रम आधारित उद्योगों पर क्या असर?

नए विकल्प तलाश रहा भारत, पीएम मोदी की चीन व जापान यात्रा अहम
अमेरिकी टैरिफ से निपटने के लिए भारत अमेरिका के समक्ष झुकने की जगह नए रास्ते की तलाश में है। पीएम मोदी इसी महीने चीन और जापान की यात्रा करेंगे। इनका मकसद भारतीय उत्पादाें के लिए नया बाजार उपलब्ध कराना होगा। चीन से कई स्तर पर बातचीत जारी है, जबकि जापान ने भारत में बड़े निवेश की इच्छा जताई है। जापानी कंपनी सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन ने तो मंगलवार को भारत में 70 हजार करोड़ के निवेश की घोषणा भी की है। इसके अलावा, अगले कुछ महीने में रूसी राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की भारत आने वाले हैं। इस दौरान निर्यात में अमेरिका पर निर्भरता कम करने पर चर्चा होगी।

ये भी पढ़ें:- जर्मन अखबार का दावा: ट्रंप के दबाव विफल, PM मोदी ने नहीं उठाए 4 फोन; टैरिफ वार के बीच 70 दिन पहले की आखिरी बात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed