फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Due to unseasonal rains revenue of AC companies decreased by 34 Percent

AC: बेमौसम बारिश से एसी कंपनियों का राजस्व 34 फीसदी तक घटा, आरएसी सेगमेंट के लिए भविष्य का माहौल चुनौतीपूर्ण

Mon, 11 Aug 2025 05:32 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 11 Aug 2025 05:32 AM IST
विज्ञापन
Due to unseasonal rains revenue of AC companies decreased by 34 Percent
ac air conditioner (सांकेतिक) - फोटो : Adobe Stock

बेमौसम बारिश से जून तिमाही में सूचीबद्ध रूम एयर कंडीशनर कंपनियों के राजस्व में 34 प्रतिशत की गिरावट आई है। वोल्टास, ब्लू स्टार और हैवेल्स सहित सूचीबद्ध कंपनियों ने जून तिमाही में 13-34 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। इससे उनके राजस्व और मार्जिन पर अल्पकालिक दबाव बना है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: निवेश-बचत: कर्ज ले रहे हैं तो रुकें, एफडी के लिए अच्छा समय; खुदरा महंगाई घटने से मिल रहा फायदा
विज्ञापन


बारिश के अलावा, पिछले वर्ष की इसी तिमाही में असाधारण रूप से उच्च आधार के कारण भी यह प्रभाव और बढ़ गया। इससे कंपनियों को भीषण और लंबी गर्मी से लाभ हुआ और रिकॉर्ड बिक्री हुई। हालांकि, कुछ निर्माताओं ने कहा, उनके वाणिज्यिक एयर कंडीशनिंग व्यवसाय ने बेहतर प्रदर्शन किया है। आरएसी सेगमेंट के लिए निकट भविष्य का माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। हालांकि, कंपनियां आगामी त्योहारी सीजन के दौरान मांग में सुधार की उम्मीद कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पर्सनल लोन: आज की मौज बन सकती है कल की टेंशन, ज्यादा कर्ज लेना लंबी अवधि के लिए मुसीबत

वोल्टास ने कहा, तिमाही के दौरान मौसम संबंधी अस्थिरता का तापमान संवेदनशील श्रेणियों पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा। विशेष रूप से एयर कंडीशनिंग श्रेणी पर। 2025 की गर्मियां देर से आईं और हल्की रहीं। अचानक समाप्त भी हो गईं। जून तिमाही में वोल्टास का आरामदायक और व्यावसायिक उपयोग वाले उत्पादों से राजस्व 24.57% घटकर 2,868 करोड़ रह गया।

  • हैवेल्स के लॉयड्स व्यवसाय से राजस्व 34.4 प्रतिशत घटकर 1,262 करोड़ रुपये रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed