फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Due to excess oil in the market, reduction in fuel prices globally is possible: Puri

Hadreep Puri: 'बाजार में अधिक तेल होने से ईंधन की कीमतों में कमी संभव', बोले- पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी

Sat, 22 Feb 2025 04:43 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 22 Feb 2025 04:43 PM IST
विज्ञापन
Due to excess oil in the market, reduction in fuel prices globally is possible: Puri
हरदीप पुरी - फोटो : PTI
केंद्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अनुसार अमेरिका सहित वैश्विक बाजार में तेल की अधिक आवक के कारण ईंधन की कीमतों में कमी आ सकती है, उनका मानना है कि ऐसा होने से महंगाई पर काबू पाने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में विश्वास जताया है कि भारत ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले नए प्रशासन के साथ संपर्क स्थापित कर लिया है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा के मोर्चे पर भारत-अमेरिका संबंध और मजबूत होंगे। पुरी के अनुसार, भारत अर्जेंटीना सहित 40 देशों से तेल खरीदरता है। उन्होंने कहा कि दुनिया में पर्याप्त तेल है, इसलिए तेल उत्पादक देश जो कटौती कर रहे हैं, उन्हें भी अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि तेल खरीद में डॉलर के इस्तेमाल को खत्म करने का इरादा कभी नहीं था। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ‘अधिकांश लेनदेन डॉलर में होते हैं और हमेशा से होते आए हैं।’ पेट्रोलियम मंत्री ने कहा, “अमेरिका में, उन्होंने (ट्रंप ने) कहा, “ड्रिल, बेबी, ड्रिल।” जो अधिक ड्रिलिंग करने और अधिक तेल निकालने का संकेत है। उन्होंने आधिकारिक रूप से कहा है कि वह अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों को कम करना चाहते हैं।”
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरी ने कहा, “मुझे लगता है कि आने वाले समय में वैश्विक ऊर्जा की स्थिति में सुधार होगा। बाजार में अधिक ऊर्जा आएगी और उम्मीद है कि इससे कीमतों में कमी लाने में मदद मिलेगी। जब ऊर्जा कम कीमतों पर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होती है, तो इससे महंगाई को नियंत्रित करने में भी मदद मिलती है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत का प्राथमिक उद्देश्य मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए ‘कम कीमतों पर’ पर्याप्त तेल खरीदना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed