फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Dubai Airport closed Iran missile strikes US Israel attack Iran Aviation crisis at Dubai Airport

युद्ध से अफरा-तफरी: दुबई पर सबसे ज्यादा असर, एयरपोर्ट बंद; पाम जुमैरह पर भी गिरीं मिसाइलें, पढ़ें अपडेट

Sat, 28 Feb 2026 09:29 PM IST
Kumar Vivek बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kumar Vivek Updated Sat, 28 Feb 2026 09:29 PM IST
सार

अमेरिका और इस्राइल के हमले के बाद ईरान के पलटवार से खाड़ी देशों में हड़कंप मच गया है। मिसाइल हमलों के कारण दुनिया का सबसे व्यस्त दुबई एयरपोर्ट अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। जानिए इस बारे में अब तक क्या अपडेट।

विज्ञापन
Dubai Airport closed Iran missile strikes US Israel attack Iran Aviation crisis at Dubai Airport
अमेरिका-इस्राइल-ईरान तनाव के कारण दुबई एयरपोर्ट बंद। - फोटो : amarujala.com

विस्तार

पश्चिम एशिया में अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच छिड़े घमासान का असर पूरे वैश्विक व्यापार और एविएशन सेक्टर पर पड़ता दिख रहा है। दुनिया के सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय ट्रांजिट हब यानी दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (डीएक्सबी) पर उड़ानों का संचालन अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया गया है। ईरान की ओर से शनिवार को खाड़ी देशों में दागी गई बैलिस्टिक मिसाइलों के बाद सुरक्षा को देखते हुए यह बड़ा कदम उठाया गया है।

विज्ञापन


बैलिस्टिक मिसाइलों के बीच दुबई में बड़ा सुरक्षा अलर्ट देखने को मिला। एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक फेयरमोंट होटल के बाहर धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। बाद में दमकल टीमों ने आग पर काबू पा लिया। इस घटना में चार लोगों के घायल होने की खबर है। आइए समझते हैं कि एविएशन और व्यापार जगत के लिए इस बड़े झटके के क्या मायने हैं और इसका क्या असर हो रहा है।

विज्ञापन

दुबई एयरपोर्ट पर अचानक उड़ानें क्यों रोक दी गईं?

ईरान ने शनिवार को खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ बैलिस्टिक मिसाइल हमले दागे मिसाइल हमलों और क्षेत्रीय तनाव के कारण सुरक्षा को सबसे पहली प्राथमिकता देते हुए दुबई एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ने दुबई इंटरनेशनल (डीएक्सबी) और अल मकतूम इंटरनेशनल (डीडब्ल्यूसी) पर सभी उड़ानों को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का एलान कर दिया। इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध के बीच दुबई एयरपोर्ट्स ने शनिवार बताया कि दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (डीएक्सबी) और दुबई वर्ल्ड सेंट्रल-अल मकतूम इंटरनेशनल (डीडब्ल्यूसी) एयरपोर्ट पर सभी उड़ान संचालन अगली सूचना तक निलंबित रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों के लिए क्या एडवाइजरी है?

शनिवार को इस्राइल की ओर से तेहरान पर किए गए हवाई हमलों के बाद इस्राइल, ईरान, दुबई और इराक ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया, जिससे मध्य पूर्व की कई दिशाओं में हवाई यात्रा बुरी तरह प्रभावित हुई। दुबई एयरपोर्ट्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट में कहा कि डीएक्सबी और दुबई वर्ल्ड सेंट्रल-अल मकतूम इंटरनेशनल (डीडब्ल्यूसी) हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन अगली सूचना तक निलंबित कर दिया गया है। यात्रियों को एयरपोर्ट न जाने की सलाह दी जाती है और उड़ान संबंधी अपडेट के लिए अपनी एयरलाइन से संपर्क करें।


पोस्ट में आगे कहा गया कि हम यात्रियों के सहयोग की सराहना करते हैं। स्थिति पर नजर रखते हुए आगे की जानकारी दी जाएगी। अचानक हुई इस बंदी से दुबई एयरपोर्ट के अंदर हजारों यात्री फंस गए हैं। दुबई एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सख्त एडवाइजरी जारी करते हुए यात्रियों से अपील की है कि वे फिलहाल टर्मिनल्स की तरफ न जाएं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी उड़ानों के ताजा अपडेट के लिए एयरपोर्ट आने के बजाय सीधे अपनी एयरलाइंस कंपनियों के संपर्क में रहें। 

अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में पढ़िए ईरान और इस्राइल-अमेरिका तनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स... पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दुनिया के लिए कितना अहम है दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा?

यह संकट सिर्फ दुबई तक सीमित नहीं है, बल्कि इसने दुनियाभर के एविएशन नेटवर्क को अपनी चपेट में ले लिया। यूएई, कतर और बहरीन सहित पूरे क्षेत्र का एयरस्पेस (हवाई क्षेत्र) बंद होने से भारी अफरातफरी मच गई है। यूरोप, एशिया और अफ्रीका को जोड़ने वाले तमाम हवाई रूट या तो डायवर्ट कर दिए गए हैं या रद्द हो गए हैं। एमिरेट्स जैसी प्रमुख एयरलाइंस ने दुबई से आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानें अस्थायी रूप से ग्राउंड कर दी हैं।

दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है, जहां प्रति सप्ताह 8,500 से अधिक उड़ानें और प्रतिदिन 1,200 से अधिक उड़ानें संचालित होती हैं। यहां 100 से अधिक विमानन कंपनियां 270 से ज्यादा गंतव्यों के लिए सेवाएं देती हैं। प्रमुख एयरलाइंस कंपनियों में अमीरात, फ्लाईदुबई, इंडिगो और एयर इंडिया शामिल हैं।

दुबई में हमलों का डर क्यों, अब तक ईरान की ओर से हुई कार्रवाई में कितना नुकसान?

ईरान खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका और इस्राइल के संयुक्त हमलों के जवाब में उनके ठिकनों पर पलटवार किया है। ऐसे में दुबई में भी ईरान के जवाबी हमलों की आशंका बनी हुई है। ईरान के अब के जवाबी पलटवार में मिसाइलों का मुख्य निशाना अमेरिकी सेना और उसके सहयोगी ठिकाने थे। इनमें यूएई का अल धफरा एयरबेस, कतर का अल उदेद एयरबेस (क्षेत्र का सबसे बड़ा अमेरिकी सैन्य अड्डा) और बहरीन स्थित अमेरिकी पांचवें बेड़े का मुख्यालय शामिल हैं। कुवैत के अली अल सलेम एयरबेस के रनवे को भी नुकसान पहुंचा है। यूएई रक्षा मंत्रालय के अनुसार, उनके एयर डिफेंस ने कई मिसाइलें गिराईं, लेकिन मलबे की चपेट में आने से अबू धाबी में कम से कम एक नागरिक की मौत हो गई है।

आने वाले दिनों के लिए क्या उम्मीद है?

दुबई एयरपोर्ट सामान्य दिनों में रोजाना लाखों यात्रियों को संभालता है और यह वैश्विक कनेक्टिविटी की एक बहुत बड़ी रीढ़ है। खाड़ी देशों में भड़के इस नए युद्ध ने साबित कर दिया है कि भू-राजनीतिक तनाव सीधे तौर पर अंतरराष्ट्रीय व्यापार और एयरलाइन सप्लाई चेन को पंगु बना सकते हैं। जब तक हवाई क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित घोषित नहीं किया जाता, तब तक एविएशन कंपनियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा और दुनिया भर के यात्रियों की मुश्किलें बरकरार रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed