{"_id":"63c0a8e7ddeccc083936fc3f","slug":"dri-issues-show-cause-notice-against-samsung-india-for-tax-evasion","type":"story","status":"publish","title_hn":"DRI: डीआरआई ने कहा- सैमसंग ने की 1728 करोड़ की सीमा शुल्क चोरी, कारण बताओ नोटिस जारी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
DRI: डीआरआई ने कहा- सैमसंग ने की 1728 करोड़ की सीमा शुल्क चोरी, कारण बताओ नोटिस जारी
Fri, 13 Jan 2023 06:12 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 13 Jan 2023 06:12 AM IST
सार
डीआरआई ने एसआईईएल के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसी आधार पर नवी मुंबई के पास न्हावा सेवा सीमा शुल्क ने नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने कहा है कि सैमसंग इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स (एसआईईएल) ने 1728.47 करोड़ की सीमा शुल्क की चोरी की है। उसे कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा गया है कि क्यों न कंपनी से ब्याज सहित यह रकम वसूली जाए। साथ ही कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधन के खिलाफ जुर्माना क्यों न लगाया जाए।
विज्ञापन
डीआरआई ने एसआईईएल के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसी आधार पर नवी मुंबई के पास न्हावा सेवा सीमा शुल्क ने नोटिस जारी किया था। गुड़गांव स्थित एसआईईएल और समन किए गए व्यक्तियों को इस मामले में जवाब देने के लिए 30 दिन का समय दिया है। डीआरआई ने प्राइस वाटर हाउस कूपर्स (पीडब्ल्यूसी) और एक सहयोगी निदेशक को भी नोटिस जारी किया। इनसे जांच के दौरान पूछताछ की गई थी।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूसी को एसआईईएल ने नेटवर्क उपकरण के वर्गीकरण के लिए नियुक्त किया था, जो जांच के दायरे में है। डीआरआई ने नोटिस में पूछा कि आयातित माल का कुल मूल्य 6,72,821 करोड़ है। उसको बिल ऑफ एंट्री के तहत आयात किया जाना चाहिए, जो कि नहीं किया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह मामला सैमसंग इंडिया द्वारा रिमोट रेडियो हेड (आरआरएच) से संबंधित गलत घोषणा से जुड़ा है, जो एक नेटवर्किंग डिवाइस है।
विज्ञापन