{"_id":"63383ac203e4db6c1b13e198","slug":"dri-drugs-worth-rs-1476-crore-recovered-in-mumbai-from-a-truck-laden-with-oranges-dri-took-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"DRI: संतरे लदे ट्रक से मुंबई में 1476 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ बरामद, डीआरआई ने की कार्रवाई","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
DRI: संतरे लदे ट्रक से मुंबई में 1476 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ बरामद, डीआरआई ने की कार्रवाई
Sat, 01 Oct 2022 06:36 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Sat, 01 Oct 2022 06:36 PM IST
सार
DRI: डीआरआई की मुंबई शाखा की ओर से बताया गया है कि वालेंसिया संतरे ले जाने वाले डिब्बों में बड़ी मात्रा में दवाएं छिपाईं गईं थीं। माल के आयातक को पकड़ लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) मुंबई ने नवी मुंबई के वाशी में आयातित संतरे ले जा रहे एक ट्रक को रोकने के बाद 198 किलोग्राम उच्च शुद्धता क्रिस्टल मेथामफेटामाइन (बर्फ) और 9 किलोग्राम उच्च शुद्धता वाली कोकीन बरामद की है। बताया जा रहा है कि इनकी कीमत करीब 1476 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
डीआरआई की मुंबई शाखा की ओर से बताया गया है कि उक्त बरामदगी के बाद आगे की जांच की जा रही है। वालेंसिया संतरे ले जाने वाले डिब्बों में बड़ी मात्रा में दवाएं छिपाईं गईं थीं। माल के आयातक को पकड़ लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन