फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Donald Trump offers support to Musk's car company in surprising post as Tesla stock plunges News In Hindi

US: डोनाल्ड ट्रंप ने मतभेद भुलाकर एलन मस्क का किया समर्थन, बोले- टेस्ला की तरक्की से अमेरिका को होगा फायदा

Fri, 25 Jul 2025 12:21 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 25 Jul 2025 12:21 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला प्रमुख एलन मस्क के बीच जारी तनातनी के बीच ट्रंप ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर चौंकाने वाला बयान दिया। ट्रूथ सोशल पर ट्रंप ने मस्क और उनकी कंपनियों के लिए समर्थन जताते हुए लिखा कि वे चाहते हैं कि मस्क और देश की सभी कंपनियां तरक्की करें।

विज्ञापन
Donald Trump offers support to Musk's car company in surprising post as Tesla stock plunges News In Hindi
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के बीच चल रहे मतभेद के मद्देनजर ट्रंप ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट से सबको चौंका दिया। टेस्ला के गिरते शेयर के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने गुरुवार सुबह अचानक सोशल मीडिया पर एलन मस्क और उनकी कंपनी टेस्ला का समर्थन किया। ट्रंप का ये पोस्ट चौंकाने वाला रहा क्योंकि हाल के दिनों में ही उनके और मस्क के बीच तीखा विवाद देखने को मिला।

विज्ञापन


ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर लिखा कि मैं चाहता हूं कि एलन और हमारे देश की सभी कंपनियां फलें-फूलें। हालांकि, ट्रंप की यह पोस्ट भी टेस्ला के गिरते शेयर को नहीं संभाल सकी। कंपनी के कमजोर वित्तीय नतीजों और भविष्य को लेकर एलन मस्क की चेतावनी के बाद गुरुवार दोपहर तक टेस्ला का शेयर करीब 9% गिर गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- 'एक पेड़ मां के नाम' मुहिम: PM मोदी ने किंग चार्ल्स को भेंट किया रुमाल ट्री; सैंड्रिंघम एस्टेट में लगाया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने पहले दी थी चेतावनी, अब दिखाया नरम रुख
हाल के दिनों में ट्रंप और मस्क के बीच विवाद तब बढ़ गया जब ट्रंप ने संकेत दिए थे कि अगर वे दोबारा राष्ट्रपति बने तो मस्क की कंपनियों को मिलने वाली सरकारी सब्सिडी और कर राहत बंद कर सकते हैं। लेकिन अब ट्रंप ने अपने रुख में बदलाव करते हुए लिखा कि लोग कह रहे हैं कि मैं एलन की कंपनियों की मदद खत्म कर दूंगा, लेकिन ऐसा नहीं है। जब उनकी कंपनियां अच्छा करती हैं, तो अमेरिका अच्छा करता है।

टेस्ला की कमाई में गिरावट
बुधवार देर रात टेस्ला ने बताया कि अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी की आय 12% और मुनाफा 16% गिर गया। इसको लेकर एलन मस्क ने चेतावनी दी कि आने वाले कुछ तिमाही कठिन हो सकते हैं। इसके अलावा, कई ग्राहक मस्क के दक्षिणपंथी राजनीति में जुड़ने से नाराज हैं, वहीं यूरोप और चीन में टेस्ला को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है।


बजट बिल और टैक्स क्रेडिट पर असर
हाल ही में पारित हुए ट्रंप के बजट बिल से टेस्ला को मिलने वाला $7,500 इलेक्ट्रिक व्हीकल टैक्स क्रेडिट खत्म हो सकता है। साथ ही कंपनी को दूसरे ऑटो निर्माताओं को बेचे जाने वाले रेगुलेटरी क्रेडिट से कम आमदनी होगी। इसके अलावा ट्रंप द्वारा चीन और मैक्सिको जैसे देशों पर लगाए गए टैरिफ (शुल्क) के चलते टेस्ला को सैकड़ों मिलियन डॉलर का नुकसान होने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें:- Russia: रूस का विमान चीन सीमा के पास संपर्क टूटने के बाद क्रैश, सभी 48 यात्रियों की मौत; PM मोदी ने जताया दुख

मस्क की प्रतिक्रिया और भविष्य की योजनाएं
गौरतलब है कि एलन मस्क ने इस बजट बिल की आलोचना करते हुए अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसे घिनौना और खतरनाक बताया। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि वे नई राजनीतिक पार्टी बनाने पर भी विचार कर सकते हैं। बुधवार को हुई अर्निंग कॉल में मस्क ने कहा कि टेस्ला का ध्यान अब केवल कार बेचने पर नहीं बल्कि भविष्य में सेल्फ-ड्राइविंग राइड देने वाली सेवाओं पर होगा। टेस्ला ने जून से ऑस्टिन, टेक्सास में एक पेड रोबोटैक्सी सेवा शुरू कर दी है, और साल के अंत तक अमेरिका की आधी आबादी तक इसे पहुंचाने का लक्ष्य है, हालांकि यह सरकारी मंजूरी पर निर्भर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed