फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Donald Trump Earnings Trump Crypto Deal Conflict of Interest Trump Tower India US Presidency Profit

दोबारा राष्ट्रपति बनते ही ट्रंप की मोटी कमाई: दूसरे कार्यकाल के पहले साल में ही कमाए 1.4 अरब डॉलर, यह है तरीका

Thu, 22 Jan 2026 08:24 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 22 Jan 2026 08:24 PM IST
सार

न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने दूसरे कार्यकाल के पहले साल में पद का इस्तेमाल कर 1.4 अरब डॉलर कमाए। रिपोर्ट में भारत, क्रिप्टोकरेंसी और कतर डील से ट्रंप और उनसे जुड़े फर्मो को बड़ा मुनाफा होने का दावा किया गया है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
Donald Trump Earnings Trump Crypto Deal Conflict of Interest Trump Tower India US Presidency Profit
Donald Trump Dollar Income - फोटो : amarujala.com

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष में ही अपने पद की हनक का इस्तेमाल कर कम से कम 1.4 अरब डॉलर (करीब ₹1.4 बिलियन) कमा लिए हैं। भारतीय रुपयों में आंके तो यह राशि करीब 12,831.21 करोड़ रुपये होती है। न्यूयॉर्क टाइम्स की ओर से प्रकाशित एक रिपोर्ट में यह सनसनीखेज दावा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने यह संपत्ति क्रिप्टोकरेंसी, विदेशी लाइसेंसिंग और कॉरपोरेट सेटलमेंट के जरिए जुटाई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिका के इतिहास में पद पर रहते हुए किसी भी राष्ट्रपति की ओर से निजी लाभ कमाने का एक अभूतपूर्व उदाहरण है।

विज्ञापन

क्या बना ट्रंप की कमाई का सबसे बड़ा जरिया? 

रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप की कमाई का सबसे बड़ा जरिया क्रिप्टोकरेंसी रही है। उन्होंने विभिन्न क्रिप्टोकरेंसी डील्स के जरिए कम से कम 867 मिलियन डॉलर (करीब 86.7 करोड़ डॉलर) कमाए हैं। यह कमाई अक्सर गुप्त सौदों के जरिए हुई। उदाहरण के लिए, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) समर्थित एक निवेश फर्म ने ट्रंप की एक फर्म में 2 अरब डॉलर जमा करने की योजना बनाई थी। इसके ठीक दो सप्ताह बाद, राष्ट्रपति ट्रंप ने यूएई को अमेरिका के उन्नत चिप्स (Advanced Chips) तक पहुंच प्रदान कर दी। ट्रंप परिवार ने संकेत दिया है कि क्रिप्टो से होने वाला वास्तविक मुनाफा अनुमान से कहीं अधिक हो सकता है।

विज्ञापन

कहां-कहां से हुई ट्रंप की जोरदार कमाई?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उससे जुड़ी संस्थाओं ने विदेशी सरकारों के साथ सहयोग करके कई परियोजनाओं को आगे बढ़ाया है। जिससे उन्हें मोटी कमाई हुई है। ये हैं-

विज्ञापन
विज्ञापन


• विदेशी लाइसेंसिंग: ट्रंप ने अपने नाम का लाइसेंस देकर 23 मिलियन डॉलर कमाए हैं। इसमें पश्चिमी भारत में एक ऑफिस टॉवर, ओमान में एक होटल और सऊदी अरब में गोल्फ कोर्स शामिल हैं।
• वियतनाम डील: रिपोर्ट में हितों के टकराव का एक उदाहरण वियतनाम का दिया गया है। हनोई के बाहर ट्रंप के 1.5 अरब डॉलर के गोल्फ कॉम्प्लेक्स का काम शुरू होने के एक महीने बाद ही, अमेरिकी प्रशासन ने वियतनाम पर लगाए जाने वाले टैरिफ को कम करने पर सहमति जता दी।

क्या टेक कंपनियों और मीडिया से भी की गई वसूली?

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बड़ी टेक और मीडिया कंपनियों ने ट्रंप को सेटलमेंट के रूप में 90.5 मिलियन डॉलर का भुगतान किया है।
• पैरामाउंट डील: पैरामाउंट ने कमला हैरिस के इंटरव्यू की एडिटिंग से जुड़े विवाद पर ट्रंप से जुड़ी कंपनी को 16 मिलियन डॉलर दिए। इसके तीन हफ्ते बाद ही एफसीसी (FCC) ने पैरामाउंट के स्काईडांस के साथ 8 अरब डॉलर के विलय को मंजूरी दे दी।

• अमेजन और मेलानिया: अमेजन ने मेलानिया ट्रंप पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री के अधिकारों के लिए 28 मिलियन डॉलर का भुगतान किया, जो बाजार भाव से कहीं ज्यादा था। रिपोर्ट में इसे जेफ बेजोस की ओर से सरकार को खुश करने की कोशिश बताया गया है।

सुरक्षा देने का भरोसा देकर कैसे लिया गया फायदा?

कतर ने ट्रंप को 400 मिलियन डॉलर (करीब 40 करोड़ डॉलर) का बोइंग 747 विमान उपहार में दिया है। ट्रंप ने इसे राष्ट्रपति रहते हुए 'एयर फोर्स वन' के रूप में इस्तेमाल करेंगे और पद छोड़ने के बाद इसे अपनी प्रेसिडेंशियल लाइब्रेरी में ले जाएंगे। ट्रंप ने दोहा में साफ किया कि वे कतर की रक्षा करेंगे, जिसे इस उपहार के बदले दी गई सुरक्षा गारंटी के रूप में देखा जा रहा है।

रिपोर्ट में किए गए दावों के क्या मायने?

न्यूयॉर्क टाइम्स के संपादकीय बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट में ट्रंप की तुलना पूर्व राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन से की है, जिन्होंने पद छोड़ने के बाद सरकारी सेवा के व्यावसायीकरण से इनकार कर दिया था। रिपोर्ट का निष्कर्ष है कि ट्रंप सरकार का उपयोग संपत्ति के निजी संवर्धन के लिए करना न केवल भ्रष्टाचार है, बल्कि यह लोकतांत्रिक वैधता को ही नुकसान पहुंचाता है, जहां कानून व्यावसायिक मोलभाव या सबसे ऊंची बोली लगाने वाले के लिए बनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed