Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Domestic growth key to countering Viksit Bharat headwinds; pragmatism has to be policy mantra, says CEA

मुख्य आर्थिक सलाहकार बोले: विकसित भारत की चुनौती से निपटने के लिए घरेलू विकास जरूरी; नीतियां व्यावहारिक हों

Mon, 22 Jul 2024 03:35 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 22 Jul 2024 03:35 PM IST
सार

मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने सरकार की ओर से आर्थिक सर्वे जारी करने के बाद कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत रास्ते पर और स्थिर स्थिति में है। उनके अनुसार, ठहराव के बावजूद निजी पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) में तेजी आई है।

विज्ञापन
Domestic growth key to countering Viksit Bharat headwinds; pragmatism has to be policy mantra, says CEA
वी अनंत नागेश्वरन - फोटो : PIB

विस्तार

भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत रास्ते पर और स्थिर स्थिति में है। मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने यह दावा सरकार की ओर से आर्थिक सर्वे जारी करने के बाद की है। मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) के अनुसार, ठहराव बावजूद निजी पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) में तेजी आई है।

विज्ञापन


सीईए के अनुसार, भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत रास्ते पर और स्थिर स्थिति में है। मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने यह दावा सरकार की ओर से आर्थिक सर्वे जारी करने के बाद की है। मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) के अनुसार, ठहराव के बावजूद निजी पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) में तेजी आई है। मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) ने भविष्यवाणी की है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में कृषि क्षेत्र बेहतर प्रदर्शन करेगा। इसके अतिरिक्त, औद्योगिक विकास में भी व्यापक आधार पर तेजी की उम्मीद है।
विज्ञापन


मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) ने कहा है कि उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन (पीएलआई) योजनाओं ने मई 2024 तक महत्वपूर्ण परिणाम दिया है। ये योजनाएं गति प्राप्त कर रही हैं और इलेक्ट्रॉनिक्स और फार्मास्यूटिकल्स जैसे प्रमुख क्षेत्रों में पर्याप्त प्रगति दिखा रही हैं। इसके तहत 1.28 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश दर्ज किया गया है। नागेश्वरन ने कहा कि इस आर्थिक सर्वे की थीम ऑल हैंन्ड्स ऑन टेबल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये के कमजोर होने पर मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) ने कहा कि देश के बहुत कम बाहरी ऋण अनुपात के कारण कमजोर मुद्रा भारत को ज्यादा प्रभावित नहीं करती है। सीईए ने कहा कि विकसित भारत की चुनौतियों से निपटने के लिए घरेलू विकास बहुत महत्वपूर्ण है। मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) यह भी कहा कि राजकोषीय घाटे के कम होने से निवेश-उन्मुख दृष्टिकोण का पता चलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed