फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Domestic air passenger traffic grows 8 pc to 143.16 lakh in April

Aviation: अप्रैल में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 8 प्रतिशत बढ़कर 143.16 लाख हुई, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

Wed, 21 May 2025 06:54 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 21 May 2025 06:54 PM IST
सार

DGCA Report: डीजीसीए ने अपनी मासिक रिपोर्ट में  बताया कि जनवरी-अप्रैल 2025 के दौरान घरेलू एयरलाइनों की ओर से 575.13 लाख यात्रियों को सफर करवाया गया। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 523.46 लाख के मुकाबले 9.87 प्रतिशत अधिक है। इसमें 8.45 प्रतिशत की मासिक वृद्धि दर्ज की गई।

विज्ञापन
Domestic air passenger traffic grows 8 pc to 143.16 lakh in April
डीजीसीए - फोटो : ANI

विस्तार

हवाई यातायात की बढ़ती मांग के बीच अप्रैल में घरेलू मार्गों पर 143.6 लाख यात्रियों को उड़ान भरी। जो एक साल पहले की इसी अवधि की तुलना में 8.45 प्रतिशत अधिक है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, घरेलू बाजार हिस्सेदारी के मामले में इंडिगो 64.1 प्रतिशत के साथ शीर्ष पर है, इसके बाद एयर इंडिया समूह (27.2 प्रतिशत), अकासा एयर (5 प्रतिशत) और स्पाइसजेट (2.6 प्रतिशत) का स्थान है।

विज्ञापन


डीजीसीए ने अपनी मासिक रिपोर्ट में कहा, "जनवरी-अप्रैल 2025 के दौरान घरेलू एयरलाइनों की ओर से 575.13 लाख यात्रियों को सफर करवाया गया। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 523.46 लाख के मुकाबले 9.87 प्रतिशत अधिक है। इसमें 8.45 प्रतिशत की मासिक वृद्धि दर्ज की गई।"
विज्ञापन


अप्रैल में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 143.16 लाख रही, जबकि एक वर्ष पूर्व इसी अवधि में यह संख्या 132 लाख थी। डीजीसीए की रिपोर्ट के अनुसार अनुसूचित घरेलू एयरलाइनों के ऑन टाइम प्रदर्शन (ओटीपी) के संदर्भ में- बेंगलुरु, दिल्ली, हैदराबाद और मुंबई के चार मेट्रो हवाई अड्डों के लिए गणना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिगो का ओटीपी क्रमशः 80.8 प्रतिशत रहा, जबकि अकासा एयर और एयर इंडिया समूह का ओटीपी क्रमशः 77.5 प्रतिशत और 72.4 प्रतिशत रहा। आंकड़ों के अनुसार, स्पाइसजेट का ओटीपी सबसे कम 60 प्रतिशत था। ओटीपी का मतलब विमानों के ससमय संचालन से है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed