Diwali Bonus: समझदारी से करें निवेश, ये हैं बेहतर विकल्प, पूरी होंगी भविष्य की जरूरतें
इस साल मई से अब तक रेपो दर में 1.90 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद सरकारी और निजी बैंकों ने इसका लाभ अपने ग्राहकों को देने के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। बैंक एफडी पर 6.75-7 फीसदी तक ब्याज दे रहे हैं। बढ़ी ब्याज दरों का लाभ उठाने के लिए आप एफडी में भी पैसा लगा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र और राज्य सरकारों ने इस साल दिवाली से पहले अपने कर्मचारियों को बोनस देने की घोषणा की है। कई निजी कंपनियों ने भी अपने कर्मचारियों को बोनस दिया है। आमतौर पर ज्यादातर लोग त्योहारी सीजन ऑफर के लालच में साल में एक बार मिलने वाले इस बोनस को अतिरिक्त खरीदारी करने, उपहार खरीदने और छुट्टियां मनाने पर खर्च कर देते हैं। लेकिन, अगर आप समझदार निवेशक हैं तो इस एकमुश्त रकम का इस्तेमाल भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। अगर आप भी सही योजना बनाकर लंबी अवधि के लिए निवेश करते हैं तो आपको जबरदस्त मुनाफा मिल सकता है। इसके अलावा, आप इस रकम का इस्तेमाल आपात फंड बनाने, कर्ज चुकाने आदि में भी कर सकते हैं।
एफडी में लगाएं पैसे
इस साल मई से अब तक रेपो दर में 1.90 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद सरकारी और निजी बैंकों ने इसका लाभ अपने ग्राहकों को देने के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। बैंक एफडी पर 6.75-7 फीसदी तक ब्याज दे रहे हैं। बढ़ी ब्याज दरों का लाभ उठाने के लिए आप एफडी में भी पैसा लगा सकते हैं।
- इसके अलावा, टैक्स सेविंग एफडी में भी निवेश कर सकते हैं। इसमें बैंक ग्राहकों को 5.50 फीसदी से लेकर 6.75 फीसदी तक ब्याज दे रहे हैं।
म्यूचुअल फंड भी बेहतर विकल्प
म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए भी बोनस के पैसे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इक्विटी म्यूचुअल फंड में लंबी अवधि के निवेश पर सालाना औसतन 12 फीसदी का रिटर्न मिलता है।
- अगले 25 साल के लिए हर महीने 10,000 रुपये के निवेश पर 12 फीसदी रिटर्न के हिसाब से मैच्योरिटी पर 1.9 करोड़ रुपये मिलेंगे।
- मैच्योरिटी रकम में आपके निवेश की हिस्सेदारी 30 लाख रुपये होगी, जबकि इस पर रिटर्न के रूप में 1.6 करोड़ रुपये मिलेंगे।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में कर सकते हैं निवेश
सोने में निवेश करना चाहते हैं तो सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भी बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश पर सालाना 2.5 फीसदी ब्याज मिलता है। ग्राहक इसे ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। इसकी मैच्योरिटी अवधि 8 साल होती है।
जरूर बनाएं आपात फंड
हर किसी को आकस्मिक जरूरतों के लिए आपात फंड बनाना चाहिए। कोरोना काल ने ऐसे फंड की जरूरतों को और प्रबलता से साबित किया है। जानकारों का कहना है कि हर व्यक्ति को इतना आपात फंड रखना चाहिए कि उसकी 6-12 महीनों की बेसिक जरूरतें पूरी हो सकें।
अगर आप 30 साल के हैं और आपको 10,000 रुपये से कम बोनस मिला है तो इससे 25 लाख का टर्म प्लान खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य बीमा कवर बढ़ा सकते हैं। फ्लोटिंग दर पर लिए होम और कार लोन का प्री-पेमेंट भी कर सकते हैं। इस रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में भी कर सकते हैं। -आदिल शेट्टी, सीईओ, बैंक बाजार