{"_id":"61850469ac5d3203c66f7359","slug":"disclosure-of-black-money-of-200-crores-it-department-launched-search-operation-on-these-places-of-dry-fruits-traders","type":"story","status":"publish","title_hn":"Income Tax Raid: 200 करोड़ की काली कमाई का खुलासा, मेवा व्यापारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग ने चलाया तलाशी अभियान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Income Tax Raid: 200 करोड़ की काली कमाई का खुलासा, मेवा व्यापारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग ने चलाया तलाशी अभियान
Fri, 05 Nov 2021 03:46 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Fri, 05 Nov 2021 03:46 PM IST
सार
सूखे मेवे का व्यापार करने वाले व्यक्तियों के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई में आयकर विभाग ने दो करोड़ की ज्वैलरी और बड़ी मात्रा में नकदी जब्त की है। इसके साथ ही इन व्यापरियों की 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की बेहिसाब कमाई का भी पता चला है।
विज्ञापन
आईटी रेड
विस्तार
वित्त मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई है। कि सूखे मेवे का व्यापार करने वाले व्यक्तियों के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई में आयकर विभाग ने दो करोड़ की ज्वैलरी और बड़ी मात्रा में नकदी जब्त की है। इसके साथ ही इन व्यापरियों की 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की बेहिसाब कमाई का भी पता चला है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बीती 28 अक्तूबर को आयकर विभाग ने सूखे मेवों के व्यापारियों के जम्मू-कश्मीर और पंजाब में मौजूद ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया था। मंत्रालय की ओर से आज बताया गया कि तलाशी अभियान के दौरान 63 लाख रुपये की बेहिसाब नकदी और 2 करोड़ रुपये के आभूषण जब्त किए गए हैं। इसके साथ ही आयकर विभाग ने इन व्यक्तियों से संबंधित 14 बैंक लॉकरों पर भी रोक लगा दी गई है। वित्त मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि तलाशी अभियान में लगभग 200 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब आय का पता चला है।
विज्ञापन