फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Digital skills are essential even for temporary employment during the festive season

Report: त्योहारी मौसम में अस्थायी रोजगार पाने के लिए भी डिजिटल कौशल अनिवार्य; टीमलीज एडटेक की रिपोर्ट

Sat, 18 Oct 2025 04:50 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 18 Oct 2025 04:50 AM IST
विज्ञापन
Digital skills are essential even for temporary employment during the festive season
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
देश में त्योहारी मौसम के दौरान होने वाली अल्पकालिक भर्तियों में भी अब तीन-चौथाई नियोक्ता डिजिटल कौशल को अनिवार्य कर रहे हैं। टीमलीज एडटेक की रिपोर्ट के मुताबिक, अग्रिम पंक्ति और आपूर्ति भूमिकाओं से इतर करीब 76 फीसदी नियोक्ता अब मौसमी भूमिकाओं के लिए भी तकनीकी दक्षता जरूरी कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि डिजिटल मंच, भंडारण प्रणाली और कृत्रिम मेधा (एआई) पर आधारित ऑर्डर प्रबंधन में कुशल कर्मचारियों को बार-बार अल्पकालिक अनुबंध मिलने की संभावना अधिक होती है।
विज्ञापन


टीमलीज एडटेक के संस्थापक एवं सीईओ शांतनु रूज ने कहा, त्योहारी मौसम में नियुक्तियां अब केवल सीटें भरने के बारे में न होकर ऐसे प्रतिभाशाली लोगों की तलाश के बारे में हैं, जो डिजिटल टूल, प्लेटफॉर्म और एआई-सक्षम प्रणाली का उपयोग कर सकें। त्योहारी सत्र में बढ़ी मांग को देखते हुए डिजिटल कौशल वाले कर्मचारी इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए सबसे उपयुक्त स्थिति में होते हैं। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, पारंपरिक त्योहारी नौकरियों के अलावा नियोक्ता एआई-चालित ग्राहक जुड़ाव और त्योहारी रुझानों के विश्लेषण प्रबंधन के लिए प्रॉम्प्ट इंजीनियर, प्रक्रिया स्वचालन विश्लेषकों और डाटा मार्केटिंग अधिकारियों की भी भर्ती कर रहे हैं। छोटे शहरों में डिजिटल रूप से सक्षम नियुक्तियों में सबसे तेज वृद्धि देखी जा रही है। यह रिपोर्ट विभिन्न क्षेत्रों के 837 नियोक्ताओं के व्यापक सर्वेक्षण पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed