फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Different businesses of Haldiram will be merged, know what is the company's plan?

Haldiram Merger: हल्दीराम के अलग-अलग कारोबार का होगा विलय, जानें क्या है कंपनी का प्लान?

Sat, 19 Nov 2022 11:11 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 19 Nov 2022 11:11 AM IST
सार

Haldiram Merger: मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दिल्ली और नागपुर में हल्दीराम ब्रांड नेम का इस्तेमाल कर अलग-अलग कारोबार चलाने वाले तीन भाइयों ने अपने स्नैक्स बिजनेस के कारोबार संचालन को मर्ज करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
Different businesses of Haldiram will be merged, know what is the company's plan?
हल्दीराम स्टोर - फोटो : source

विस्तार

शुक्रवार को एक रिपोर्ट में कहा गया है कि बीकाजी को शेयर बाजार में अच्छी शुरुआत मिलने के बाद एक और स्नैक्स ब्रांड इक्विटी मार्केट में दस्तक देने की तैयारी में जुट गया है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दिल्ली और नागपुर में हल्दीराम ब्रांड नेम का इस्तेमाल कर अलग-अलग कारोबार चलाने वाले तीन भाइयों ने अपने स्नैक्स बिजनेस के कारोबार संचालन को मर्ज करने का फैसला लिया है। इस विलय का लक्ष्य एकीकृत और मजबूत हल्दीराम ब्रांड नेम बनाना है। 

विज्ञापन

इस कवायद की जानकारी रखने वाले लोगों के अनुसार, यह विलय अगले 18 महीनों में शेयर बााजर में प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) लाने की योजना का हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


हल्दीराम की शुरुआत 1930 के दशक में शुरू हुई जब गंगाबिशन अग्रवाल ने अपनी स्नैक्स कंपनी की स्थापना की थी। छह दशक बाद उनके पोते शिव रतन अग्रवाल 1993 में बीकाजी नामक अपना ब्रांड शुरू करने के लिए अलग हुए।


बीकाजी राजस्थान, असम और बिहार के अपने प्रमुख बाजारों में अलग पहचान बनाते हुए मार्केट लीडर के रूप में उभरा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed