फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Did Chief Election Commissioner Rajiv Kumar take a jibe at Elon Musk over EVM validity?

Delhi Elections: दिल्ली चुनाव का एलान करते हुए सीईसी का इस अरबपति पर तंज, कहा- EVM पर पहले कोसा, फिर सराहा

Tue, 07 Jan 2025 03:09 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 07 Jan 2025 03:09 PM IST
सार

Delhi Elections: मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया। दिल्ली में पांच दिसंबर को वोटिंग और आठ दिसंबर को वोटों की गिनती होनी है। अपनी प्रेसवार्ता के दौरान सीईसी ने ईवीएम पर सवाल उठाने वाले एक वैश्विक विशेषज्ञ की चर्चा की। उनका निशाना किस वैश्विक आईटी विशेषज्ञ पर था, आइए जानें।

विज्ञापन
Did Chief Election Commissioner Rajiv Kumar take a jibe at Elon Musk over EVM validity?
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 - फोटो : amarujala.com

विस्तार

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का एलान किया। दिल्ली में पांच दिसंबर को वोटिंग और आठ दिसंबर को वोटों की गिनती होनी है। अपनी प्रेसवार्ता के दौरान सीईसी ने ईवीएम पर सवाल उठाने वाले एक वैश्विक विशेषज्ञ की चर्चा की। इस वैश्विक विशेषज्ञ का नाम दुनिया के सबसे अमीर कारोबार एलन मस्क से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन

मुख्य चुनाव आयुक्त बोले- ईवीएम से छेड़छाड़ व अविश्वसनीयता के आरोप निराधार

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता का बचाव करते हुए सीईसी ने कहा कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ और अविश्वसनीयता के आरोप निराधार हैं। सीईसी ने कहा, एक वैश्विक आईटी विशेषज्ञ ने भी शुरू में शुरू में ईवीएम की आलोचना की थी, लेकिन बाद में इसकी प्रभावशीलता की उन्होंने सराहना की। कुमार ने कहा कि ईवीएम मशीनों में किसी भी तरह की कमी या कमजोरियों को उजागर करने वाला कोई सबूत मौजूद नहीं है। आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों की मतदान तिथियों की घोषणा करने के लिए आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा , "ईवीएम की आलोचना करने वाले एक वैश्विक विशेषज्ञ ने बाद में इसकी सराहना की।"

विज्ञापन

ईवीएम में अवैध वोटों का कोई सवाल नहीं: सीईसी

राजीव कुमार ने कहा, "ईवीएम में अविश्वसनीयता या किसी खामी का कोई सबूत नहीं है... ईवीएम में वायरस या बग लगने का कोई सवाल ही नहीं है। ईवीएम में अवैध वोटों का कोई सवाल ही नहीं है। कोई धांधली संभव ही नहीं है। राजीव कुमार ने कहा, "उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय लगातार विभिन्न निर्णयों में यह कह रहे हैं... और क्या कहा जा सकता है? ईवीएम गिनती के लिए फुलप्रूफ उपकरण हैं। छेड़छाड़ के आरोप निराधार हैं। हम अभी बोल रहे हैं क्योंकि हम चुनाव के दौरान नहीं बोलते हैं," उन्होंने कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एलन मस्क ने पहले ईवीएम पर उठाए थे सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की ये टिप्पणियां पूर्व में दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की ओर से ईवीएम के खिलाफ किए गए दावों के बाद आई है। मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा था, "इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का इस्तेमाल हैक होने के जोखिम के कारण बंद कर दिया जाना चाहिए। चाहे वह मनुष्यों द्वारा हो या एआई द्वारा, भले ही ईवीएम को हैक करने की संभावना कम हो पर यह महत्वपूर्ण है।

बाद में तेजी से चुनाव संपन्न कराने के लिए मस्क ने की भारत की सराहना

हालांकि, बाद में एलन मस्क ने भारतीय चुनाव प्रक्रिया और ईवीएम की मदद से मतदान के तेजी से संपन्न किए जाने की सराहना भी की। दुनिया के सबसे अमीर आदमी ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान एक्स पर एक अन्य पोस्ट में कहा, "भारत ने एक दिन में 64 करोड़ वोटों की गिनती की। जबकि  कैलिफोर्निया में अब भी वोटों की गिनती हो रही है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed