{"_id":"5841db5b4f1c1b626bde71f7","slug":"dial-139-to-call-coolie-and-taxi-at-railway-stations","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रेलवे स्टेशन पर कुली, टैक्सी चाहिए तो डायल करें 139 ","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
अब रेलवे स्टेशन पर कुली, टैक्सी चाहिए तो डायल करें 139
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 03 Dec 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
कुली
- फोटो : Getty
अब अपने फोन से 139 नंबर डायल करके ही रेलवे स्टेशनों पर कुली और टैक्सी बुला सकेंगे। आईआरसीटीसी ने कुछ चुनिंदा ट्रेनों के रेल यात्रियों के लिए इस नंबर पर कुली, टैक्सी, व्हील चेयर आदि की व्यवस्था करने की सुविधा प्रमुख स्टेशनों पर शुरू की है।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी के चेयरमैन एके मनोचा ने कहा कि 139 नंबर से नई सुविधाएं जोड़ी गई हैं।
अब तक यात्री इस नंबर का इस्तेमाल पीएनआर, सीट और किराये की जानकारी हासिल करने के लिए करते रहे हैं। फिलहाल चुनिंदा ट्रेनों के यात्री कुछ शुल्क देकर इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन