फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   DGGI sent notices to Dream11, other online gaming companies dues of Rs 55000 crore GST demand

शिकंजा: कसीनो और ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को 55,000 करोड़ के जीएसटी बकाये का नोटिस, ड्रीम11 समेत 12 पर कार्रवाई

Wed, 27 Sep 2023 05:09 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 27 Sep 2023 05:09 AM IST
सार

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ड्रीम11 को सबसे अधिक 25,000 करोड़ के बकाये का नोटिस मिला है। यह देश में दिया गया सबसे बड़ा अप्रत्यक्ष कर नोटिस है। आने वाले समय में गेमिंग कंपनियों को एक लाख करोड़ रुपये तक के नोटिस पहुंच सकते हैं। 

विज्ञापन
DGGI sent notices to Dream11, other online gaming companies dues of Rs 55000 crore GST demand
सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो) - फोटो : Istock

विस्तार

केंद्र सरकार कसीनो और ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों के खिलाफ शिकंजा कस रही है। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) ने 12 ऑनलाइन रियल-मनी गेमिंग कंपनियों को 55,000 करोड़ के जीएसटी बकाया को लेकर नोटिस जारी किया है। इन कंपनियों में हेड डिजिटल वर्क्स, ड्रीम11 और अन्य हैं। कुल गेमिंग आय पर जीएसटी का भुगतान न करने के लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ड्रीम11 को सबसे अधिक 25,000 करोड़ के बकाये का नोटिस मिला है। यह देश में दिया गया सबसे बड़ा अप्रत्यक्ष कर नोटिस है। आने वाले समय में गेमिंग कंपनियों को एक लाख करोड़ रुपये तक के नोटिस पहुंच सकते हैं। यह नोटिस सरकार ने कसीनो और ऑनलाइन गेमिंग पर 28 फीसदी जीएसटी लगाने के निर्णय के बाद भेजे हैं।
विज्ञापन


ड्रीम11 ने पूर्व-कारण बताओ नोटिस मिलने के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है। बंगलूरू की ऑनलाइन गेमिंग कंपनी गेम्सक्राफ्ट टेक्नोलॉजी को सितंबर 2022 में 21,000 करोड़ रुपये का कर नोटिस मिला था। अप्रत्यक्ष कर के इतिहास में इससे पहले इस तरह का यह सबसे बड़ा दावा था। पिछले सप्ताह डेल्टा कॉर्प को भी ब्याज और जुर्माने के साथ 11,139 करोड़ रुपये का कर नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतर मामलों में जीएसटी को लेकर है विवाद
नए नियम में उपयोगकर्ताओं की ओर से ऑनलाइन गेमिंग के लिए चुकाई रकम पर कर लगाया जाएगा। इससे कौशल और अवसर वाले खेल के बीच कोई अंतर नहीं होगा। अधिकतर मामलों में इस पर विवाद है। नए नियम के तहत कौशल और अवसर दोनों पर आधारित खेल में कर वसूला जाएगा। ऑनलाइन गेमिंग को इंटरनेट या इलेक्ट्रॉनिक नेटवर्क के जरिये खेले जाने वाले गेम के रूप में परिभाषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed