फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   DGCA seeks report from Air India related to chartered Barbados flight

DGCA: डीजीसीए ने बारबाडोस गए चार्टर्ड विमान पर एयर इंडिया से मांगी रिपोर्ट, टीम इंडिया को भारत ला रहा विमान

Wed, 03 Jul 2024 09:03 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 03 Jul 2024 09:03 PM IST
सार

टी20 विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के गुरुवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने की उम्मीद है। वे बारबाडोस के ग्रांटले एडम्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से चार्टर्ड विमान से आ रहे हैं, जिस पर विशेष कॉल साइन - AIC24WC - एयर इंडिया चैंपियंस 24 विश्व कप लगाया गया है। इसी विमान के बारे में डीजीसीए ने एयर इंडिया से रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन

विस्तार

विमानन नियामक डीजीसीए ने एयर इंडिया से उन खबरों पर रिपोर्ट मांगी है जिनमें एक विमान को बारबाडोस से भारतीय क्रिकेट टीम को रवाना करने के लिए तैनात किए जाने की बात कही गई है। ऐसी खबरें हैं कि एयर इंडिया ने विमान को बारबाडोस में तैनात किया था जो मूल रूप से नेवार्क से दिल्ली के लिए एक निर्धारित उड़ान संचालित करने वाला था पर इसका संचालन नहीं होने से यात्रियों को दिक्कत हुई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इस मामले में एयर इंडिया से रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


टी20 विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के गुरुवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने की उम्मीद है। वे बारबाडोस के ग्रांटले एडम्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से चार्टर्ड विमान से आ रहे हैं, जिस पर विशेष कॉल साइन - AIC24WC - एयर इंडिया चैंपियंस 24 विश्व कप लगाया गया है। एयर इंडिया के एक अधिकारी ने कहा कि बारबाडोस में बोइंग 777 विमान की तैनाती से यात्रियों को कोई असुविधा नहीं हुई।
विज्ञापन


नेवार्क से दिल्ली जाने वाली दो जुलाई की उड़ान के लिए जिन यात्रियों ने टिकट बुक कराए थे, उनमें से ज्यादातर को पहले ही सूचना दे दी गई थी। हालांकि, कुछ यात्री जिन्हें उड़ान रद्द होने के बारे में सूचित नहीं किया जा सका, वे हवाई अड्डे पर आए और उन्हें सड़क मार्ग से न्यूयॉर्क ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि इन यात्रियों को न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहे विमान में जगह दी गई। बेरिल तूफान के कारण क्रिकेट टीम के प्रस्थान में देरी हुई और चार्टर्ड उड़ान की व्यवस्था भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed