फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   DGCA imposes Rs 10 lakh fine on SpiceJet for training 737 Max aircraft pilots on faulty simulator Latest News Update

SpiceJet Fine: स्पाइसजेट ने खराब सिम्युलेटर पर दिया पायलटों को प्रशिक्षण, डीजीसीए ने लगाया 10 लाख का जुर्माना

Mon, 30 May 2022 11:05 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 30 May 2022 11:05 PM IST
सार

नागर विमानन महा निदेशालय (डीजीसीए) ने पिछले महीने स्पाइसजेट के 90 पायलट को ठीक से प्रशिक्षित नहीं होने के कारण मैक्स विमान के संचालन से रोक दिया था।

विज्ञापन
DGCA imposes Rs 10 lakh fine on SpiceJet for training 737 Max aircraft pilots on faulty simulator Latest News Update
स्पाइस जेट - फोटो : social media

विस्तार

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने 737 मैक्स विमान के पायलटों को खराब सिम्युलेटर पर  प्रशिक्षण देने के मामले में विमानन कंपनी स्पाइसजेट पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। 30 मार्च को डीजीसीए की एक टीम ने ग्रेटर नोएडा स्थित सीएसटीपीएल में इन सिम्युलेटरों की जांच की थी। जिसमें पता चला कि बी 737 मैक्स विमानों के लिए पी2 साइड पर स्टिक शेकर का एमएमआई सिम्युलेटर में था ही नहीं। इसके बाद स्पाइसजेट को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। कंपनी का जवाब संतोषजनक नहीं होने पर जुर्माना लगाया गया। 

विज्ञापन


नागर विमानन महा निदेशालय (डीजीसीए) ने पिछले महीने स्पाइसजेट के 90 पायलट को ठीक से प्रशिक्षित नहीं होने के कारण मैक्स विमान के संचालन से रोक दिया था। यह पाया गया था कि पायलट को जिस सिम्युलेटर पर प्रशिक्षित किया गया था, उसमें सह-पायलट की तरफ से ‘स्टिक शेकर’ काम नहीं कर रहा था। विमान के उड़ान के दौरान रूकने पर ‘स्टिक शेकर’ पायलट को चेतावनी देता है।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि इन पायलट को प्रतिबंधित करने के बाद नियामक ने विमानन कंपनी को अप्रैल में कारण बताओ नोटिस जारी किया था। उन्होंने बताया कि विमानन कंपनी की तरफ से मिले जवाब को संतोषजनक नहीं पाया गया। सूत्रों के मुताबिक, विमानन कंपनी द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण से उड़ान सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इसलिए पाबंदी लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि डीजीसीए ने स्पाइसजेट पर अपने मैक्स विमान के पायलट को प्रशिक्षित करने के लिए एक दोषपूर्ण सिम्युलेटर का उपयोग करने के लिए 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। विमानन कंपनी ने मामले पर बयान का जवाब नहीं दिया। ‘इथोपियन एयरलाइंस’ का 737 मैक्स विमान आदिस अबाबा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें चार भारतीयों सहित 157 लोग मारे गए। इस घटना के तीन दिन बाद डीजीसीए ने 13 मार्च, 2019 को भारत में बोइंग 737 मैक्स विमानों का संचालन रोक दिया।

विमानों पर से प्रतिबंध पिछले साल अगस्त में हटा लिया गया था, जब डीजीसीए अमेरिका की कंपनी बोइंग के विमान में सॉफ्टवेयर को लेकर आवश्यक सुधारों से संतुष्ट हुआ। मैक्स विमानों पर से प्रतिबंध हटाने के लिए डीजीसीए द्वारा निर्धारित शर्तों में सिम्युलेटर पर पायलट को उचित प्रशिक्षण भी शामिल था। स्पाइसजेट एकमात्र भारतीय एयरलाइन है जिसके बेड़े में मैक्स विमान है।


निवेशक राकेश झुनझुनवाला और विमानन क्षेत्र के कारोबारी आदित्य घोष और विनय दुबे द्वारा समर्थित नयी एयरलाइन ‘आकाश एयर’ ने पिछले साल नवंबर में बोइंग के साथ 72 मैक्स विमानों की खरीद के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। ‘आकाश एयर’ को अभी तक इनमें से कोई भी विमान नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed