{"_id":"65b0be09d83ceb2eb20e2844","slug":"dgca-has-initiated-enforcement-action-and-imposed-a-penalty-of-rs-1-10-crore-on-air-india-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"DGCA: डीजीसीए ने एयर इंडिया पर लगाया 1.10 करोड़ रुपये का जुर्माना, सुरक्षा उल्लंघन के आरोपों पर कार्रवाई","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
DGCA: डीजीसीए ने एयर इंडिया पर लगाया 1.10 करोड़ रुपये का जुर्माना, सुरक्षा उल्लंघन के आरोपों पर कार्रवाई
Wed, 24 Jan 2024 01:06 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 24 Jan 2024 01:06 PM IST
सार
DGCA: विमानन नियामक डीजीसीए ने एयर इंडिया पर 1.10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। डीजीसीए ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
एयर इंडिया
- फोटो : Air India
विस्तार
डीजीसीए ने कुछ लंबी दूरी के महत्वपूर्ण मार्गों पर एयर इंडिया की ओर से संचालित उड़ानों में सुरक्षा उल्लंघन के आरोपों पर प्रवर्तन कार्रवाई शुरू की है। विमानन नियामक ने एयर इंडिया पर 1.10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। डीजीसीए ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
एयर इंडिया ने विमानन नियामक की कार्रवाई पर ये प्रतिक्रिया दी
डीजीसीए की ओर से जुर्माना लगाने की कार्रवाई के बाद एयर इंडिया ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एयर इंडिया ने कहा, ''हम डीजीसीए के आदेश से असहमत हैं। एयर इंडिया की ओर से एक्सटर्नल एक्सपर्ट्स के साथ उठाए गए मुद्दों की गहनता से जांच की गई थी और निष्कर्ष निकाला गया था कि सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया गया था। हम आदेश का विस्तार से अध्ययन कर रहे हैं और हम अपील के अधिकार सहित हमारे पास उपलब्ध विकल्पों की समीक्षा करेंगे और अपना पक्ष नियामक के समक्ष रखेंगे।"
विज्ञापन