फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   DFCCIL accelerates pace; freight train operations jump 48%, reducing costs and increasing speed

Railway Board: डीएफसीसीआईएल ने बढ़ाई रफ्तार; मालगाड़ी संचालन में 48% उछाल, लागत घटी और रफ्तार बढ़ी

Sat, 01 Nov 2025 06:11 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Sat, 01 Nov 2025 06:11 PM IST
सार

वित्त वर्ष 2024-25 में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने मालगाड़ियों के संचालन में उल्लेखनीय 48 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की। कंपनी के अनुसार, इस अवधि में लगभग एक टन माल को कुल 1.15 करोड़ किलोमीटर की दूरी तक सफलतापूर्वक परिवहन किया गया।

विज्ञापन
DFCCIL accelerates pace; freight train operations jump 48%, reducing costs and increasing speed
रेलवे - फोटो : amar ujala

विस्तार

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) ने वित्त वर्ष 2024-25 में मालगाड़ी संचालन में 48 प्रतिशत की जबरदस्त वृद्धि दर्ज की है। निगम ने बताया कि इस दौरान करीब एक टन माल को कुल 1.15 करोड़ किलोमीटर की दूरी तक पहुंचाया गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: GST Collection: अक्तूबर में जीएसटी संग्रह 1.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा, सालाना आधार पर 4.6% की बढ़ोतरी

विज्ञापन

भारत की कुल लॉजिस्टिक्स 24 लाख करोड़ पहुंची

रेलवे बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और चेयरमैन सतीश कुमार ने शुक्रवार को भारत मंडपम में आयोजित डीएफसीसीआईएल के 20वें स्थापना दिवस समारोह में यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, बीते वित्त वर्ष में डीएफसीसीआईएल ने औसतन प्रतिदिन 381 मालगाड़ियां चलाईं। कंपनी ने कहा कि भारत की कुल लॉजिस्टिक्स लागत लगभग 24 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है, जिसमें डीएफसीसीआईएल के परिचालन ने लागत को जीडीपी के 14% से घटाकर लगभग 8-9% तक लाने में अहम योगदान दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

1,39,302 ट्रेनों का सफल संचालन हुआ

समीक्षा अवधि के दौरान कुल 1,39,302 ट्रेनों का सफल संचालन हुआ। इस दौरान ग्रॉस टन किलोमीटर (GTKM) 20,02,271 मिलियन और नेट टन किलोमीटर (NTKM) 11,49,79 मिलियन तक पहुंच गया। संस्थान ने बताया कि इस साल "रुद्रा" नाम की देश की सबसे लंबी मालगाड़ी  4.5 किलोमीटर लंबी, 354 वैगन और सात इंजन वाली को सफलतापूर्वक चलाकर नया इतिहास रचा गया।

इन कारणों ने कनेक्टिविटी को किया मजबूत

डीएफसीसीआईएल ने गतिक शक्ति कार्गो टर्मिनल्स (GCTs) और मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स हब्स (MMLHs) के जरिए कनेक्टिविटी को भी मजबूत किया है। मार्च 2025 में गोठांगम GCT का उद्घाटन हुआ, जबकि न्यू दौद खान और न्यू अंकलेश्वर टर्मिनल भी शुरू किए गए।

'ट्रक ऑन ट्रेन' और 'हाई-स्पीड स्मॉल कार्गो सर्विस' जैसी पहलें रेल परिवहन की दिशा में बड़ा बदलाव ला रही हैं। डीएफसीसीआईएल का कहना है कि इन पहलों से स्थानीय उद्योगों को राष्ट्रीय और वैश्विक बाजारों से जोड़ने में मदद मिल रही है, जिससे आपूर्ति श्रृंखला अधिक कुशल बन रही है और लॉजिस्टिक्स लागत में और कमी आ रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed