फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   department of telecom proposes penalty on airtel vodafone idea of rupees 3050 crore

एयरटेल, वोडाफोन आइडिया पर लगेगा 3050 करोड़ का जु्र्माना, दूरसंचार विभाग ने दिया समर्थन

Mon, 17 Jun 2019 02:05 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 17 Jun 2019 02:05 PM IST
विज्ञापन
department of telecom proposes penalty on airtel vodafone idea of rupees 3050 crore

दूरसंचार विभाग ने एयरटेल और वोडाफोन आइडिया पर 3050 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने का समर्थन दिया है। दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ट्राई की सलाह पर विभाग ने ऐसा किया है।

विज्ञापन

2016 में हुआ था जियो से विवाद

2016 में जब रिलायंस इंडस्ट्री ने अपनी टेलीकॉम सेवा जियो को शुरू किया था, तब इन कंपनियों ने प्वाइंट ऑफ इंटरकनेक्शन देने से इंकार कर दिया था। इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के अनुसार विभाग की इस राय का डि़जिटल कम्यूनिकेशन कमीशन जल्द फैसला लेगा। यह कमीशन ही ऐसे मुद्दों पर फैसला लेने वाली सर्वोच्च संस्था है। 

विज्ञापन

तीन साल पुराना विवाद

यह विवाद तीन साल पुराना है। ऐसे में लगता है कि कमीशन द्वारा इस हफ्ते फैसला लेने के बाद ही इस विवाद का पटाक्षेप हो जाएगा। जियो ने ही भारती एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया पर पर्याप्त संख्या में पीओआई न देने का आरोप लगाया था। इससे जियो के ग्राहक इन कंपनियों के ग्राहकों को आसानी से फोन नहीं कर पा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इतना लगेगा जुर्माना

ट्राई ने सुनवाई के बाद एयरटेल और वोडाफोन पर 1050 करोड़ रुपये का अलग-अलग और आइडिया पर 950 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने की सिफारिश की थी। इस मुद्दे पर टेलीकॉम उद्योग पूरी तरह से बंट गया था। जियो और ट्राई एक मंच पर थे, जबकि अन्य कंपनियां दूसरी तरफ थीं। 



जियो के बाद कई छोटी टेलीकॉम कंपनियां बंद हो गई थीं, क्योंकि यह जियो के मुफ्त कॉल और डाटा की सुविधा से संभल नहीं पाईं और इनको अपना व्यापार बंद करना पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed