फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Demand For Petrol Diesel Will Be At The Highest Level By 2035 In The World But Not In India according to petroleum ministry official

पेट्रोल-डीजल : 2035 तक दुनिया में उच्चतम स्तर पर होगी तेल की मांग, लेकिन भारत में नहीं: अधिकारी

Fri, 19 Mar 2021 11:56 AM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 19 Mar 2021 11:56 AM IST
विज्ञापन
Demand For Petrol Diesel Will Be At The Highest Level By 2035 In The World But Not In India according to petroleum ministry official
2035 तक दुनिया में उच्चतम स्तर पर होगी तेल की मांग - फोटो : iStock

दुनिया में पेट्रोल की मांग 2020 के दशक के अंत तक तथा डीजल की मांग 2035 तक अपने चरम पर पहुंच सकती है, लेकिन भारत में अर्थव्यवस्था का विस्तार जारी रहने के चलते इन पेट्रोलियम ईंधनों की मांग में बढ़ोतरी कम से कम 2040 तक जारी रहेगी। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के संयुक्त सचिव (रिफाइनरी) सुनील कुमार ने 'इंडिया केम 2021' सम्मेलन में कहा कि देश में अगले कुछ दशकों के दौरान विभिन्न ऊर्जा प्रणालियां साथ-साथ बनी रहेंगी, क्योंकि मांग मजबूत रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन


इन कारकों से प्रभावित होगी मांग 
नवीकरणीय ईंधन के विकास, वैकल्पिक ईंधन की उपलब्धता और इलेक्ट्रिक वाहनों के आगमन से आने वाले वर्षों में पेट्रोलियम ईंधन की मांग प्रभावित होगी। उन्होंने कहा कि, 'वैश्विक स्तर पर 2020 के दशक के अंत तक पेट्रोल और 2035 तक डीजल की मांग अपने चरम पर होगी।' उन्होंने आगे कहा कि हालांकि भारत में अगले कुछ दशकों के दौरान जीवाश्म ईंधन के साथ ही विभिन्न ऊर्जा प्रणालियां एक साथ बनी रहेंगी।
विज्ञापन


आवश्यकता बनने जा रहा है पेट्रो-रसायन
उन्होंने कहा, 'भारत में पेट्रोल और डीजल की मांग भविष्य में मजबूत रहने की उम्मीद है, कम से कम 2040 तक, क्योंकि हम वृद्धि कर रहे हैं।' उन्होंने कहा कि नए स्रोतों के बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल की मांग बढ़ती रहेगी। देश में डीजल पेट्रोल की मांग जब तक चरम पर पहुंचे उस समय तक भारत के पेट्रोलियम उद्योग को नए भविष्य की तैयारी करनी चाहिए जहां कच्चे तेल को ईंधन में बदलने के बजाय सीधे रसायनों में रुपांतरित किया जा सके। उन्होंने कहा कि पेट्रो-रसायन कोई विकल्प नहीं बल्कि आवश्यकता बनने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए कितनी है कीमत
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज लगातर 20वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज भी पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं। इससे लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 91.17 रुपये जबकि डीजल का दाम 81.47 रुपये प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 97.57 रुपये व डीजल की कीमत 88.60 रुपये प्रति लीटर है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed