फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Demand for gold jewellery increased during Ganeshotsav, business expected to reach Rs 3500 crore

Ganesh Chaturthi: गणेशोत्सव पर सोने के आभूषणों की बढ़ी मांग, कारोबार के 3500 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान

Tue, 26 Aug 2025 01:22 PM IST
नविता स्वरूप बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नविता स्वरूप Updated Tue, 26 Aug 2025 01:22 PM IST
सार

व्यापारियों का कहना है कि इस गणपति उत्सव पर कुल मिलाकर 3500 करोड़ रुपये का करोबार होने की संभावना है। मान्यता के लिए आभूषणों की मांग अधिक है। इसमें अलग-अलग डिजाइन और वजनों के आभूषण, मोदक, पादुका और भगवान गणेश की सवारी मूसक की मांग है।
 

विज्ञापन
Demand for gold jewellery increased during Ganeshotsav, business expected to reach Rs 3500 crore
गणेशोत्सव में आभूषण की मांग अधिक - फोटो : Adobestock

विस्तार

शादी, दिवाली, धनतेरस और गुडी पाडावा सहित अब गणेशोत्सव पर भी सोने के आभूषणों की मांग में तेजी देखने को मिलने रही है। इस पर्व में गणपति पर चढ़ाने के लिए 1500 करोड़ रुपये तक के आभूषण, पादुका, मोदक, मूसक की बिक्री होने की उम्मीद है। मुंबई के झवेरी बाजार के व्यापारियों का मानना है कि विसर्जन तक और दो हजार करोड़ रुपये की बिक्री हो सकती है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Banking: 'बीते दशकों में बदली बैंकों की भूमिका', आईबीए अध्यक्ष बोले- बैंकिंग सेवा कैसे हो रही पहले से बेहतर

विज्ञापन

अलग डिजाइन और वजनों के आभूषण की मांग

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार जैन बताते हैं कि गणेशोत्सव पर मान्यता के लिए आभूषणों की मांग अधिक है। इसमें अलग-अलग डिजाइन और वजनों के आभूषण मांग है। मांग को देखते हुए हमें लगता है कि इस साल 125 टन सोने की बिक्री होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

किन- किन आभूषणों की हो रही मांग

कुमार कहते हैं पिछले साल भी बिक्री अच्छी रही थी, लेकिन इस साल ग्राहक काफी अलग-अलग मांग कर रहे हैं। इसमें गणपति के लिए सोने के हार, पादुका, चेन, कान की बाली, गणपति की मूर्ती और हनुमान की गदा सहित मूसक की खरीदारी हो रही है। हल्के वजन के सोने के मोदक और मूसक की मांग अधिक है। प्रति दुकान देखें तो 150 मोदक और मूसक की बिक्री हो रही है। वहीं प्रति दुकान 15 से 25 हार और पादुका की बिक्री हो रही है।  

एक से 15 तोले के हारों की मांग

झवेरी बाजार के अंबिका ज्वेलर्स के मुकेश जैन कहते हैं कि इस साल मान्यता पूरा होने के लिए गणेशोत्सव पर आभूषणों की मांग देखने को मिल रही है। इसमें 1 तोले से लेकर 15 तोले के हार, पादुका, 15 ग्राम से लेकर 25 ग्राम के सोने के मोदक और मूसक और गुडहल (जासवंती) के फूल की खरीदारी हो रही है। उनका कहना है कि प्रति दिन 200 से 250 करोड़ रुपये की बिक्री मुंबई के झवेरी बाजार में हो रही है। वहीं सोने की पादुका तैयार करने के लिए 80 से 90 किलो ग्राम सोने के पतरे का उपयोग किया जा रहा है।

मुंबई के झवेरी बाजार में दिवाली का माहौल

व्यापारियों का कहना है कि गणपति पर दिवाली जैसी खरीदारी देखी जा रही है। सोने की कीमत वर्तमान में जीएसटी जोड़कर देखे तो एक लाख रुपये प्रति दस ग्राम पर है, जबकि चांदी कीमतें पहले ही लाख रुपये प्रति किलो पर चल रही हैं। पिछले दो से तीन वर्षों में यह चलन तेजी से बढ़ा है, जिसमें मान्यता के लिए आभूषण और अन्य चीजों की खरीदारी करते हैं। इसमें 50 प्रतिशत से अधिक खरीदारी लालबाग के राजा के लिए होती है, उसके बाद अन्य गणपति व मंदिरों में चढ़ाने के लिए की जाती है।

पिछले साल गणपति पर 80 टन सोने की बिक्री हुई

कुमार बताते हैं कि पिछले साल गणेशोत्सव पर सोने की कीमत 85,000 रुपये प्रति दस ग्राम पर थी और 80 टन सोने की बिक्री हुई थी। वर्तमान में सोने की कीमत जीएसटी के साथ 1 लाख रुपये प्रति दस ग्राम के पास है और हमें उम्मीद है कि इस साल गणेशोत्सव के विसर्जन तक कुल मिलकार 3500 करोड़ रुपये का करोबार होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed