फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   The role of banks has changed in the last decades, IBA President said how banking services are getting better

Banking: 'बीते दशकों में बदली बैंकों की भूमिका', आईबीए अध्यक्ष बोले- बैंकिंग सेवा कैसे हो रही पहले से बेहतर

Tue, 26 Aug 2025 12:32 PM IST
नविता स्वरूप बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नविता स्वरूप Updated Tue, 26 Aug 2025 12:32 PM IST
सार

आईबीए अध्यक्ष ने कहा कि पिछले कुछ दशकों में बैंकों की भूमिका में बदलाव आया है। इसमें बैंकों ने माइक्रोफाइनेंस, रेग्युलेटर्स सुधार, क्रेडिट ग्रोथ के साथ प्रमुख भूमिका निभाई है। आगे भी ग्राहक सेवाओं को बढ़ाने, डिजिटल माध्यमों से बैंकिंग सेवाओं को ग्राहकों के लिए सरल बनाने, एमएसएमई क्षेत्र में लेडिंग बढ़ाने पर जोर होगा।

विज्ञापन
The role of banks has changed in the last decades, IBA President said how banking services are getting better
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobestock

विस्तार

वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद देश की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है। मंदी और आपूर्ति शृंखला के बीच नए अवसरों का लाभ उठाने पर जोर दिया जा रहा है। भारतीय स्टेट बैंक और भारतीय बैंक संघ (आईबीए) के अध्यक्ष सी.एस.शेट्टी ने मुंबई में आयोजित बैंकिंग स्ममेलन एफआईबीएसी 2025 में यह बात कही।  

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Share Market: टैरिफ के झटकों के बीच रिटेल निवेशक हो रहे मजबूत, घरेलू म्यूचुअल फंड्स में निवेश का बना रिकॉर्ड

विज्ञापन

जीएसटी सुधार से बाजार में खपत और ऋण की मांग बढ़ेगी

शेट्टी ने कहा कि तीन वार्षों से वैश्विक अर्थव्यवस्था में बदलाव आया है, जिसकी वजह से व्यापार और सप्लाई में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही उन्होंने जीएसटी में सुधार की बात कही है और उम्मीद जताई कि इससे बाजार में खपत और ऋण की मांग बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंकों की भूमिका में आया बदलाव

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दशकों में बैंकों की भूमिका में बदलाव आया है। इसमें बैंकों ने माइक्रोफाइनेंस, रेग्युलेटर्स सुधार, क्रेडिट ग्रोथ के साथ प्रमुख भूमिका निभाई है। आगे भी ग्राहक सेवाओं को बढ़ाने, डिजिटल माध्यमों से बैंकिंग सेवाओं को ग्राहकों के लिए सरल बनाने, एमएसएमई क्षेत्र में लेडिंग बढ़ाने पर जोर होगा। एसबीआई अध्यक्ष ने कहा कि एमएसएमई क्षेत्रों से देश में रोजगार को बढ़ावा मिलता है। बैंक स्टार्टअप्स के लिए भी अपनी ऋण योजना को बढ़ा रहे हैं।

बैंक नई प्रौद्योगिकी अपना रहे

शेट्टी ने कहा बैंक एआई और एमएल सहित नई प्रौद्योगिकी को अपना रहे हैं। इससे बैंकों को ग्राहकों के डेटा एकत्र करने, सुरक्षित बैंकिंग प्रदान करने में सहायता होती है। बैंक लगातार साइबर क्राइम को लेकर सर्तक हैं और लगातार सुरक्षा को लेकर इस पर काम कर रहे हैं। 

बैंकिंग सेक्टर मजबूती से आगे बढ़ रहा

बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) के एमडी एवं पार्टनर रुचिन गोयल ने इस अवसर पर बैंकिंग सेक्टर पर रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट पेश करते हुए उन्होंने कहा कि भारत का बैंकिंग सेक्टर मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। पिछले 15 वर्षों में इसकी ग्रोथ 11.5 प्रतिशत रही है। हमारे सामने कुछ चुनौतियां भी हैं, जिसमें कॉपोरेट्स ऋण में गिरावट रही है। इसकी कई वजह रही हैं। बैंक रिटेल, कॉर्पोरेट्स, एमएसएमई सहित माइक्रोफाइनेंस में ऋण को बढ़ावा दे रहे हैं। वर्तमान समय में एनपीए में गिरावट आई है।

मूल्य स्थिरता व आर्थिक विकास का उद्देश्य

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बोलते हुए कहा कि केंद्रीय बैंक मूल्य स्थिरता व आर्थिक विकास के उद्देश्य से मौद्रिक नीति का संचालन जारी रखेगा।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed