फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Demand for cash increased despite UPI, Rs 1.43 lakh crore withdrawn from ATM every month

Cash Withdrawal: UPI के बावजूद बढ़ी नकदी की मांग, ATM से हर महीने निकाले गए 1.43 लाख करोड़ रुपये

Tue, 30 Apr 2024 06:28 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 30 Apr 2024 06:28 AM IST
सार

रिपोर्ट में कहा गया है कि बीते वित्त वर्ष के दौरान महानगरों में एटीएम से नकदी निकासी 37.49 फीसदी बढ़ी है। इस अवधि के दौरान कस्बों एवं देहात में लोगों ने एटीएम से एक साल पहले की तुलना में 12.50 फीसदी अधिक नकदी निकासी की। 

विज्ञापन
Demand for cash increased despite UPI, Rs 1.43 lakh crore withdrawn from ATM every month
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

डिजिटल भुगतान में लगातार वृद्धि के बावजूद देश में नकदी की मांग घटने की जगह बढ़ी है। एटीएम में नकदी का प्रबंधन करने वाली कंपनी सीएमएस इन्फोसिस्टम्स ने सोमवार को जारी सालाना रिपोर्ट में कहा, लोगों ने वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान एटीएम से हर महीने औसतन 1.43 लाख करोड़ रुपये निकाले हैं। यह आंकड़ा 2022-23 के 1.35 लाख करोड़ रुपये के औसत मासिक निकासी से 5.92 फीसदी ज्यादा है। ये ताजा आंकड़े इस बात का संकेत हैं कि लोग खर्च के लिए अब भी नकदी का अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं। 

विज्ञापन


रिपोर्ट ऐसे समय में आई है, जब पूरे देश में यह धारणा लगातार बढ़ रही है कि यूपीआई जैसे डिजिटल भुगतान मंचों के जरिये लेनदेन बढ़ने से नकदी के इस्तेमाल में कमी आ रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बीते वित्त वर्ष के दौरान महानगरों में एटीएम से नकदी निकासी 37.49 फीसदी बढ़ी है। इस अवधि के दौरान कस्बों एवं देहात में लोगों ने एटीएम से एक साल पहले की तुलना में 12.50 फीसदी अधिक नकदी निकासी की। 
विज्ञापन


एक एटीएम से निकासी में कर्नाटक सबसे आगे
एक एटीएम से नकदी निकासी के मामले में कर्नाटक देश में पहले स्थान पर है। राज्य के लोगों ने 2023-24 में एक एटीएम से औसतन 1.83 करोड़ रुपये निकाले हैं। दिल्ली 1.82 करोड़ रुपये के साथ दूसरे और पश्चिम बंगाल 1.62 करोड़ रुपये के साथ तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महानगरों में निकासी 10.37 फीसदी बढ़ी
देश के लगभग आधे एटीएम का प्रबंधन करने वाली कंपनी ने रिपोर्ट में कहा, महानगरों में लोगों ने 2023-24 के दौरान एक साल पहले की तुलना में औसतन 10.37 फीसदी ज्यादा नकदी निकासी की। इसमें कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 3.94 फीसदी और शहरों में 3.37 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसमें एटीएम और अन्य तरीकों से नकदी निकासी शामिल है।  

सरकारी बैंकों के 49 फीसदी एटीएम महानगरों और शहरी क्षेत्रों में स्थित हैं। निजी बैंकों के मामले में यह अनुपात 64 फीसदी है। दोनों ही वर्गों के बाकी एटीएम कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं।


मीडिया और इंटरटेनमेंट क्षेत्र में खर्च में बढ़ोतरी
रिपोर्ट के मुताबिक, 2023-24 के दौरान मीडिया एवं इंटरटेनमेंट क्षेत्र में औसत खर्च 29.30 फीसदी बढ़ा है। एफएमसीजी क्षेत्र में खर्च में 16.76 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसमें 2022-23 के दौरान 21.94 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed