फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   delhivery ipo gets sebi approval delhivery 7460 crore ipo delhivery ipo price band delhivery ipo gmp

Delhivery IPO: सेबी ने लॉजिस्टिक्स क्षेत्र की इस कंपनी को दी आईपीओ लाने की मंजूरी, 7460 करोड़ रुपये जुटाएगी

Fri, 14 Jan 2022 02:40 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 14 Jan 2022 02:40 PM IST
सार

Delhivery 7460 Crores IPO Latest Update: साल 2021 में आईपीओ की बहार देखने को मिली, वहीं इस साल भी एलआईसी समेत कई बड़े आईपीओ पेश होने की तैयारी है। एक बड़े आईपीओ को बाजार नियामक सेबी की मंजूरी मिल गई है। जी हां, आईपीओ के जरिये लॉजिस्टिक्स क्षेत्र की यूनिकॉर्न  कंपनी डेल्हीवरी स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग की तैयारी में है। सेबी ने इस पर मुहर लगा दी है।  
 

विज्ञापन
delhivery ipo gets sebi approval delhivery 7460 crore ipo delhivery ipo price band delhivery ipo gmp
आईपीओ - फोटो : pixabay

विस्तार

साल 2021 में आईपीओ की बहार देखने को मिली, वहीं इस साल भी एलआईसी समेत कई बड़े आईपीओ पेश होने की तैयारी है। इस क्रम में साल की शुरुआत में एक बड़े आईपीओ को बाजार नियामक सेबी की मंजूरी मिल गई है। जी हां, आईपीओ के जरिये लॉजिस्टिक्स क्षेत्र की यूनिकॉर्न  कंपनी डेल्हीवरी स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग की तैयारी में है। सेबी ने इस पर मुहर लगा दी है।  

विज्ञापन


2019 में कंपनी बनी थी यूनिकॉर्न
साल 2019 में यूनिकॉर्न बनी लॉजिस्टिक्स क्षेत्र से जुड़ी कंपनी डेल्हीवरी जल्द अपना आईपीओ लेकर आएगी। कंपनी के 7,460 करोड़ रुपये की इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही डेल्हीवरी इस साल की पहली ऐसी कंपनी बन गई है, जिसे घरेलू बाजार पर लिस्टिंग के लिए सेबी की मंजूरी मिल गई है। सॉफ्टबैंक और कार्लाइल द्वारा समर्थित कंपनी ने नवंबर में अपने डीएचआरपी में बताया था कि उसकी शेयरों के नए इश्यू से 5,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी है,  जबकि ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) करीब 2,460 करोड़ रुपये का होगा।
विज्ञापन


इस साल कतार में और भी कई आईपीओ
गौरतलब है कि डेल्हीवरी एक लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चैन कंपनी है, जिसे सोफ्टबैंक, टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट और कार्लाइल का समर्थन प्राप्त है। इससे पहले कंपनी ने 29 सितंबर को हुई ईजीएम में पारित किए गए एक प्रस्ताव के जरिए शेयरधारकों को बोनस शेयर जारी किए थे। कंपनी की 400-500 मिलियन डॉलर की रेंज में प्राइमेरी इश्यू जारी करने की योजना है। इस साल एलआईसी, स्नैपडील, ओला और रिलायंस समेत कई बड़ी कंपनियों के आईपीओ दस्तक देने वाले हैं। यानी निवेशकों की खूब कमाई होने वाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed