फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Delhi to Bengaluru Indigo flight reported a major tail strike, Air India Update on neo planes

Aviation: टेल स्ट्राइक का शिकार हुआ इंडिगो विमान, एयर इंडिया ने नियो विमानों पर दिया ये अपडेट

Tue, 17 Sep 2024 06:52 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 17 Sep 2024 06:52 PM IST
सार

Indigo-Air Indiaनौ सितंबर को दिल्ली से बेंगलुरु जा रही इंडिगो 6ई फ्लाइट 6054 में वीटी-आईबीआई पर एक बड़ी टेलस्ट्राइक की सूचना मिली। उसके बाद विमान और चालक दल के सदस्यों को उड़ान भरने से रोक दिया गया। दूसरी ओर, एयर इंडिया ने मंगलवार को उम्मीद जताई कि वह 2025 के मध्य तक वह अपने पुराने 27 ए320 नियो विमानों का अपग्रेडेशन पूरा कर लेगी।

विज्ञापन
Delhi to Bengaluru Indigo flight reported a major tail strike, Air India Update on neo planes
नागर विमानन मंत्रालय - फोटो : i-stock

विस्तार

नौ सितंबर को दिल्ली से बेंगलुरु जा रही इंडिगो 6ई फ्लाइट 6054 में वीटी-आईबीआई पर एक बड़ी टेलस्ट्राइक की सूचना मिली। उसके बाद विमान और चालक दल के सदस्यों को उड़ान भरने से रोक दिया गया। डीजीसीए के अनुसार घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं। जब किसी विमान का पिछजा हिस्सा उड़ान भरने या उतरने के दौरान जमीन या किसी अन्य वस्तु से टकराती है, तो उसे टेलस्ट्राइक कहते हैं। 

विज्ञापन

एयर इंडिया 2025 तक पूरा करेगी नियो विमानों का अपग्रेडेशन

दूसरी ओर, एयर इंडिया ने मंगलवार को उम्मीद जताई कि वह 2025 के मध्य तक वह अपने पुराने 27 ए320 नियो विमानों का अपग्रेडेशन पूरा कर लेगी। इसके बाद एयरलाइन के एक गलियारे वाले छोटे आकार के वाणिज्यिक विमानों में सीटों की तीन श्रेणियां- बिजनेस, प्रीमियम इकोनॉमी और इकोनॉमी होगी।

विज्ञापन


टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन सोमवार को शुरू हुए 40 करोड़ अमेरिकी डॉलर के मरम्मत कार्यक्रम के तहत 40 बोइंग विमानों सहित सभी 67 पुराने एक गलियारे वाले छोटे आकार और चौड़े आकार के विमानों का अपग्रेडेशन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्नयन की शुरुआत ए320 नियो विमानों से हुई है और जरूरी विनियामक मंजूरी के बाद वीटी-ईएक्सएन विमान दिसंबर 2024 में फिर से वाणिज्यिक सेवा में शामिल हो सकते हैं। एयरलाइन ने एक बयान में कहा, ''वीटी-ईएक्सएन के बाद हर महीने तीन से चार विमानों को तैयार किया जाएगा, और 2025 के मध्य तक एक गलियारे वाले बेड़े का पूरी तरह से उन्नयन होने की उम्मीद है।''

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed