फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Delhi High Court directs Unitech's former Director to surrender on Saturday Business News and Updates

Biz Updates: यूनिटेक के पूर्व निदेशक को हाईकोर्ट से आत्मसमर्पण करने का निर्देश, बायजू पर अमेरिकी अदालत यह बोली

Fri, 15 Mar 2024 06:05 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 15 Mar 2024 06:05 PM IST
सार

दिल्ली उच्च न्यायालय ने यूनिटेक के पूर्व निदेशक रमेश चंद्र को शनिवार (16 मार्च को) को जेल अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है। वहीं, अमेरिका की एक अदालत ने बायजू को ऋणदाताओं के धन को सुरक्षित करने के लिए 53.3 करोड़ डॉलर फ्रीज करने को कहा है।

विज्ञापन
Delhi High Court directs Unitech's former Director to surrender on Saturday Business News and Updates
बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स - फोटो : amarujala.com

विस्तार

दिल्ली उच्च न्यायालय ने यूनिटेक के पूर्व निदेशक रमेश चंद्र को शनिवार (16 मार्च को) को जेल अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है। वह डेढ़ साल के लिए अंतरिम जमानत पर थे। उच्च न्यायालय ने एम्स के मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट पर गौर करने के बाद यह निर्देश दिया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि उनकी बीमारी जानलेवा नहीं है और उसका जेल में इलाज संभव है।

विज्ञापन


हालांकि, अदालत ने जेल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि रमेश चंद्र के उपचार की निरंतरता को बनाए रखने के लिए उनका समय-समय पर और सप्ताह में कम से कम दो बार मूल्यांकन किया जाएगा। वह घर खरीदारों से जुड़े फंड को डायवर्ट करने से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में आरोपी हैं।
विज्ञापन


भारत में वित्तीय क्षेत्र के पेशेवरों को हांगकांग व सिंगापुर से अधिक वेतन वृद्धि मिल सकती है
ब्लूमबर्ग इंटेलिजेंस ने दावा किया है कि भारत में वित्तीय क्षेत्र के पेशेवरों इस साल हांगकांग और सिंगापुर की तुलना में अधिक वेतन वृद्धि मिल सकती है। विश्लेषकों के अनुसार चीन की वृद्धि दर धीमी होने के कारण कंपनियां देश के आर्थिक उछाल का फायदा उठा सकती हैं। विश्लेषक सारा जेन महमूद ने कंसल्टिंग फर्म एऑन के सर्वेक्षण आंकड़ों का हवाला देते हुए शुक्रवार को एक नोट में लिखा कि 2024 में भारत में वित्तीय क्षेत्र के पेशेवरों का वेतन 10% बढ़ सकता है। जबकि अहम वित्तीय केंद्रों हांगकांग और सिंगापुर में वित्तीय क्षेत्र के पेशेवरों को 4% की वेतन वृद्धि ही मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका: बायजू को 53.3 करोड़ डॉलर फ्रीज करने का निर्देश
अमेरिका की अदालत के एक न्यायाधीश ने गुरुवार को प्रौद्योगिकी कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड (बायजू) को असंतुष्ट ऋणदाताओं के धन की सुरक्षा के लिए 53.3 करोड़ डॉलर फ्रीज करने को कहा है। इन ऋणदाताओं दावा किया है कि नकदी का उपयोग केवल उन्हें भुगतान करने के लिए किया जाना चाहिए। अमेरिकी दिवालियापन न्यायाधीश जॉन डोर्सी का निर्णय उधारदाताओं के लिए एक मिश्रित जीत की तरह है। उन्होंने पहले मांग की थी कि पैसे को संघीय अदालत के नियंत्रण में रखा जाए ताकि एडटेक फर्म द्वारा नकदी खर्च करने से रोका जा सके। कंपनी बायजू के नाम से ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म का संचालित करती है। न्यायाधीश डोर्सी का आदेश कंपनी के निदेशकों में से एक और संस्थापक बायजू रवींद्रन के भाई रिजू रवींद्रन को दिया गया है।

एअर इंडिया ने 180 कर्मचारियों को निकाला
एअर इंडिया ने हाल के हफ्तों में 180 से अधिक गैर-उड़ान कर्मचारियों को निकाल दिया है। एयरलाइन ने कहा, प्रभावित लोग स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजनाओं और फिर से कौशल के अवसरों का उपयोग करने में सक्षम नहीं थे। एअर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा, फिटमेंट प्रक्रिया के हिस्से के रूप में गैर-उड़ान कार्यों में कर्मचारियों को संगठनात्मक जरूरतों और व्यक्तिगत योग्यता के आधार पर भूमिकाएं सौंपी गई हैं।

पिछले 18 महीनों में सभी कर्मचारियों की योग्यता का आकलन करने के लिए प्रक्रिया का पालन किया गया है। इस दौरान कर्मचारियों को कई स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजनाएं और पुनः कौशल के अवसर भी प्रदान किए गए हैं। कंपनी में कुल 18,000 कर्मचारी हैं।


हज संचालन के लिए दो ए340 विमान पट्टे पर लेगी स्पाइसजेट
हज संचालन के लिए स्पाइसजेट चौड़े आकार के दो ए340 विमान पट्टे पर लेगी। कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि ये विमान श्रीनगर और गुवाहाटी से संचालित किए जाएंगे। हज संचालन का पहला चरण नौ मई को मदीना से शुरू होने वाला है। दोनों विमानों में 324-324 यात्री बैठ सकेंगे। विमानन कंपनी ने कहा कि सात भारतीय शहरों- श्रीनगर, गया, गुवाहाटी, भोपाल, इंदौर, औरंगाबाद और विजयवाड़ा से उड़ानें संचालित होने वाली हैं। स्पाइसजेट के पट्टा और कानून विभाग के प्रमुख चंदन सैंड ने कहा कि ए340 विमान को शामिल करने के लिए लीज समझौते को अंतिम रूप दे दिया गया है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष स्पाइसजेट के हज परिचालन से 337 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था।

बीईएल को 1,940 करोड़ का ऑर्डर मिला
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लि यानी बीईएल को एलएंडटी से 1,940 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। कंपनी ने बताया कि इसमें 1,092 करोड़ रुपये का ऑर्डर फरवरी में मिला था। यह अलग-अलग कार्यों के लिए हैं। कंपनी के पास अब 32,716 करोड़ रुपये के ऑर्डर हैं।

फ्लाइट में देरी से 1.55 लाख यात्री फरवरी में हुए परेशान 
फरवरी माह में फ्लाइट की देरी की वजह से 1.55 लाख यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। इस दौरान कुल 1.26 करोड़ ने हवाई जहाज से यात्रा की है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बताया कि फ्लाइट में देरी की वजह से विमानन कंपनियों ने यात्रियों को 2.22 करोड़ का मुआवजा दिया है। 29,413 यात्रियों को फ्लाइट के रद्द होने की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इनको 99.96 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया। स्पाइसजेट की 1.54 फीसदी, इंडिगो की 0.84 और एअर इंडिया की 0.62 फीसदी फ्लाइट रद्द हुईं। 917 यात्रियों को जहाज में बैठने से रोका गया और इनको 78 लाख का मुआवजा दिया गया। 37.8 फीसदी यात्रियों ने फ्लाइट की समस्याओं को लेकर शिकायत की। 19 फीसदी ने बैगेज की, 16.3 फीसदी ने रिफंड की और 11.1 फीसदी ने ग्राहक सेवा की शिकायत की।


केंद्र सरकार ने कच्चे पेट्रोलियम पर अप्रत्याशित लाभ कर बढ़ाया
सरकार ने शुक्रवार को घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे पेट्रोलियम पर अप्रत्याशित लाभ कर को 4,600 रुपये प्रति टन से बढ़ाकर 4,900 रुपये प्रति टन कर दिया। हालांकि, डीजल, पेट्रोल और विमान ईंधन के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर शून्य पर बरकरार रखा गया है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, अप्रत्याशित लाभ कर की नई दर शनिवार से लागू होगी। सरकार ने एक मार्च को कच्चे पेट्रोलियम पर अप्रत्याशित लाभ कर को 3,300 रुपये प्रति टन से बढ़ाकर 4,600 रुपये प्रति टन कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed