Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Deeply saddened by the tragic loss of life in Wayanad: Gautam Adani

Adani: अदाणी समूह के प्रमुख ने वायनाड हादसे पर संवेदना जताई, मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए पांच करोड़ रुपये

Thu, 01 Aug 2024 06:39 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 01 Aug 2024 06:39 PM IST
सार

Gautam Adani: केरल के वायनाड जिले में मंगलवार को मेप्पाडी के पास विभिन्न पहाड़ी इलाकों में आए भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा के कारण अब तक 291 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 200 लोग लापता हैं। अदाणी समूह के मुखिया गौतम अदाणी ने इस हादसे पर अपनी संवेदना व्यक्त की।

विज्ञापन
Deeply saddened by the tragic loss of life in Wayanad: Gautam Adani
गौतम अदाणी (बाएं) ने वायनाड हादसे पर जताई संवेदना। - फोटो : amarujala.com

विस्तार

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने वायनाड में भूस्खलन के कारण हुई मौतों पर संवेदना व्यक्त की है। अदाणी समूह के मुखिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "वायनाड में लोगों की दुखद मौत से गहरा दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं। अदाणी समूह इस कठिन समय में केरल राज्य के साथ एकजुटता से खड़ा है। हम विनम्रतापूर्वक केरल के मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 5 करोड़ रुपये का योगदान देकर अपना समर्थन दे रहे हैं।"

विज्ञापन


वायनाड में भूस्खलन से 291 लोगों की जा चुकी है जान
केरल के वायनाड जिले में मंगलवार को मेप्पाडी के पास विभिन्न पहाड़ी इलाकों में आए भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा के कारण अब तक 291 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 200 लोग लापता हैं। मरने वालों का आंकड़ा अभी और भी अधिक बढ़ सकता है। वहीं भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में सेना का राहत व बचाव कार्य जारी है।
विज्ञापन

वायनाड में जारी है बचाव अभियान
वायनाड में केंद्र और राज्य सरकार की ओर से बचाव अभियान लगातार जारी है। केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने कहा, 'लापता लोगों की तलाश के लिए नदी में बचाव अभियान जारी रहेगा। बचाए गए लोगों को अस्थायी रूप से शिविरों में स्थानांतरित कर दिया गया है। पुनर्वास कार्य जल्द से जल्द किया जाएगा, जैसा कि हमने पहले की स्थितियों में भी किया है। मैं मीडिया से अनुरोध करता हूं कि वे लोगों से मिलने और शिविरों के अंदर फिल्मांकन करने से बचें। आप उनसे शिविरों के बाहर बात कर सकते हैं, व्यक्तियों की गोपनीयता की रक्षा करना महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed