फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Decline Smartphone Exports Shipments Fell 3% in Early 2026 The Weakest Performance in Six Years

स्मार्टफोन निर्यात में गिरावट: 2026 की शुरुआत में शिपमेंट 3% घटा, छह साल का सबसे कमजोर प्रदर्शन; क्या है कारण?

Sat, 18 Apr 2026 05:55 AM IST
Shubham Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shubham Kumar Updated Sat, 18 Apr 2026 05:55 AM IST
सार

2026 की पहली तिमाही में भारत के स्मार्टफोन बाजार में सुस्ती साफ दिखी। काउंटरपॉइंट की रिपोर्ट के मुताबिक शिपमेंट में सालाना 3% गिरावट आई, जो छह साल में सबसे कमजोर प्रदर्शन है। बढ़ती कीमतें, लागत में इजाफा और कमजोर मांग इसके मुख्य कारण हैं। खासकर 15,000 रुपये से कम वाले फोन की बिक्री ज्यादा गिरी।

विज्ञापन
Decline Smartphone Exports Shipments Fell 3% in Early 2026 The Weakest Performance in Six Years
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

जनवरी से मार्च 2026 तक भारत के स्मार्टफोन निर्यात में गिरावट दर्ज की गई है। काउंटरपॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 के पहले तीन महीनों के दौरान भारत के स्मार्टफोन शिपमेंट में सालाना आधार पर 3 फीसदी की गिरावट आई। ये पिछले छह वर्षों में सबसे कमजोर प्रदर्शन है। आपूर्ति लागत में बढ़ोतरी, कंपनियों द्वारा कीमतें बढ़ाना और कमजोर उपभोक्ता मांग इन तीनों कारकों ने बाजार पर दबाव डाला। बढ़ते दामों के कारण खुदरा बिक्री पर असर पड़ा, जबकि लॉन्च गतिविधियां अधिक होने के बावजूद बिक्री में अपेक्षित तेजी नहीं आई।

विज्ञापन


15,000 रुपये से कम वाले फोन की बिक्री में सबसे अधिक कमी आई है। काउंटरपॉइंट रिसर्च के निदेशक तरुण पाठक ने कहा कि लगातार तीन तिमाहियों में स्मार्टफोन महंगे हुए हैं और उपभोक्ता अपने फोन बदलने का समय टाल रहे हैं। ऐसे में निकट भविष्य में भी बाजार पर दबाव बना रह सकता है। इस साल दूसरी तिमाही में शिपमेंट दहाई अंक तक गिर सकता है, क्योंकि कीमतों में तेज वृद्धि और सस्ते स्मार्टफोन की मांग कमजोर बनी हुई है। वर्ष 2026 के लिए लगभग 10 फीसदी गिरावट का अनुमान है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Politics: संविधान बिल गिरने पर स्टालिन का तंज- तमिलनाडु ने दिल्ली को हराया, TMC बोली- भाजपा की बेचैनी उजागर
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए किसका कैसा रहा प्रदर्शन?

  • वीवो 21% मार्केट शेयर के साथ पहले स्थान पर।

  • सैमसंग दूसरे स्थान पर, सीरीज-ए और गैलेक्सी S26 की मजबूत मांग।

  • ओप्पो 14% हिस्सेदारी के साथ तीसरे स्थान पर, टॉप-5 में सबसे तेज बढ़त।

  • शाओमी चौथे स्थान पर, 10,000–20,000 रुपये सेगमेंट में सबसे मजबूत।

  • एप्पल ने 9% बाजार हिस्सेदारी हासिल की।

  • नथिंग 47% वृद्धि के साथ सबसे तेजी से बढ़ने वाला ब्रांड।

  • 45,000 रुपये से अधिक के प्रीमियम सेगमेंट में गूगल 39% वृद्धि के साथ आगे।

ये भी पढ़ें:- Ground Report: नंदीग्राम में पसरी शांति, जहां बदली थी सियासत, क्या फिर पलटेगा खेल; पवित्र कर के सहारे टीएमसी


अमेरिकी स्मार्टफोन की 40% आपूर्ति भारत से

भारत ने अमेरिका की स्मार्टफोन आपूर्ति शृंखला में महत्वपूर्ण जगह बना ली है। मैकेंजी एंड कंपनी के मुताबिक, भारत अब अमेरिका की लगभग 40 फीसदी मांग पूरी कर रहा है। पहले इस पर चीन का कब्जा था। यह उछाल भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण और आपूर्ति शृंखला में बढ़ती ताकत का प्रतीक है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed