{"_id":"6386fed45c4899287965703d","slug":"date-is-set-india-australia-trade-deal-to-enter-into-force-on-december-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-Australia Trade Deal: भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापार समझौते की तारीख तय, 29 दिसंबर से होगा लागू","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
India-Australia Trade Deal: भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापार समझौते की तारीख तय, 29 दिसंबर से होगा लागू
Wed, 30 Nov 2022 12:28 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Wed, 30 Nov 2022 12:28 PM IST
सार
India-Australia Trade Deal: एक प्रेस बयान में अल्बनीस सरकार ने कहा कि वह इस बात की पुष्टि करती है कि भारत सरकार ने ऑस्ट्रेलिया-भारत आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते (ईसीटीए) के कार्यान्वयन को लागू करने के लिए अपनी घरेलू जरूरतों को पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
भारत-ऑस्ट्रेलिया मुक्त व्यापार समझौता
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया-भारत आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता (ईसीटीए) 29 दिसंबर से लागू हो जाएगा। बुधवार को भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ'फारेल ने इसकी घोषणा की। राजदूत ओ'फारेल ने ट्वीट किया, "तारीख तय हो गई है! ऑस्ट्रेलिया-भारत आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता 29 दिसंबर को लागू होगा, दोनों देशों के लिए नए बाजार पहुंच के अवसर प्रदान करेगा और आने वाले दशकों में दोस्ती को सुरक्षित करेगा।"
विज्ञापन
यह घोषणा ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री एंथनी अल्बनीस के बयान के एक सप्ताह बाद की गई है। उन्होंने कहा था कि भारत के साथ देश का मुक्त व्यापार समझौता (FTA) संसद से पारित हो गया है। अल्बानीस ने 22 नवंबर को ट्वीट किया, "ब्रेकिंग: भारत के साथ हमारा मुक्त व्यापार समझौता संसद से पारित हो गया है।"
विज्ञापन
आज एक प्रेस बयान में अल्बनीस सरकार ने कहा कि वह इस बात की पुष्टि करती है कि भारत सरकार ने ऑस्ट्रेलिया-भारत आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते (ईसीटीए) के कार्यान्वयन को लागू करने के लिए अपनी घरेलू जरूरतों को पूरा कर लिया है। यह व्यापार समझौता दोनों देशों को एक-दूसरे के बाजार में नई पहुंच प्रदान करेगा। यह समझौता 29 दिसंबर से ऑस्ट्रेलियाई व्यवसायों और उपभोक्ताओं के लिए लागू हो जाएगा। ऑस्ट्रेलिया की संसद ने सरकार के व्यापार समझौते से जुड़े विधेयकों को सर्वसम्मति से पारित करने के साथ पिछले सप्ताह व्यापार समझौते के लिए अपनी घरेलू आवश्यकताओं को अंतिम रूप दे दिया था।
विज्ञापन