Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   current financial year food grain production expectation over 33 crore tonnes hope of increase in exports

खाद्यान्न उत्पादन पर अच्छी खबर: चालू वित्त वर्ष में 33.57 करोड़ टन पैदावार की आशा, निर्यात भी बढ़ने के संकेत

Thu, 20 Feb 2025 04:27 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 20 Feb 2025 04:27 AM IST
सार

रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2040 तक 450 अरब डॉलर और वित्त वर्ष 2047 तक 700 अरब डॉलर तक कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों का निर्यात होने का अनुमान है। देश का खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र वित्त वर्ष 2030 तक 700 अरब डॉलर, वित्त वर्ष 2035 तक 1,100 अरब डॉलर और 2047 तक 2,150 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।
 

विज्ञापन
current financial year food grain production expectation over 33 crore tonnes hope of increase in exports
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारत खाद्यान्न की कमी वाले देश से खाद्यान्न अधिशेष वाला देश बन गया है। पीएचडीसीसीआई के अनुसार, 2024-25 में खाद्यान्न उत्पादन दो फीसदी बढ़कर 33.57 करोड़ टन हो सकता है। कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात में वृद्धि का संकेत मिलता है, जिसमें वित्त वर्ष 2030 तक निर्यात 125 अरब डॉलर और 2035 तक 250 अरब डॉलर हो सकता है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2040 तक 450 अरब डॉलर और वित्त वर्ष 2047 तक 700 अरब डॉलर तक कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों का निर्यात होने का अनुमान है। देश का खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र वित्त वर्ष 2030 तक 700 अरब डॉलर, वित्त वर्ष 2035 तक 1,100 अरब डॉलर और 2047 तक 2,150 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ राज्य कृषि प्रदर्शन में बेहतर हैं, लेकिन उनकी कुल आर्थिक वृद्धि मामूली बनी हुई है। यह आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने के लिए कृषि सफलता का बेहतर लाभ उठाने के अवसर को उजागर करता है। कृषि और अन्य क्षेत्रों के बीच संबंधों को मजबूत कर ये राज्य विकास के नए रास्ते खोल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्लेषण से पता चलता है कि भारत में खाद्यान्न उत्पादन बिजली की उपलब्धता, भंडारण क्षमता और कुल सिंचित क्षेत्र जैसे कारकों से काफी प्रभावित होता है। देश का चावल निर्यात जनवरी 2024 में 0.95 अरब डॉलर से जनवरी 2025 में 44.61 प्रतिशत बढ़कर 1.37 अरब डॉलर हो गया है। इसी तरह, सोयाबीन का निर्यात भी महीने के दौरान रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed