फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CSE claims 5 Star rating AC don't save electricity

'5-स्टार रेटिंग वाला AC बिजली बचाता नहीं, 28 फीसद ज्यादा खपाता है'

Thu, 28 Jul 2016 03:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 28 Jul 2016 03:18 PM IST
विज्ञापन
CSE claims 5 Star rating AC don't save electricity
एसी

अगर आप सोच रहे हैं कि 5 स्टार रेटिंग वाला एसी ले लेंगे तो बिजली की बचत होगी, तो एक बार विचार कर लें। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट (सीएसई) ने दावा किया है कि 5-स्टार एसी के नाम पर धोखा हो रहा है। कंपनियों द्वारा 5-स्टार रेटिंग वाले एसी को बिजली बचाने वाला बताया जाता है।

विज्ञापन


सीएसई के अनुसार 5-स्टार रेटिंग वाला एसी गर्मी में 1-स्टार एसी की तरह काम करता है। यानी कि बिजली नहीं बचाता बल्कि 28 प्रतिशत ज्यादा खर्च करता है। सीएसई की रिपोर्ट के मुताबिक बाहर का तापमान 40 के पार जाते ही आपका 5-स्टार एसी भी 2-स्टार एसी जितनी बिजली खाने लगता है।
विज्ञापन


वहीं बाहर का तापमान 45 के पार जाते ही आपका 5-स्टार एसी 1-स्टार एसी जितनी बिजली खाने लगता है। ज्यादा बिजली खाने से मतलब आपके बिजली का बिल बढ़ा देता है। सीएसई की रिपोर्ट के मुताबिक, 5-स्टार एसी खरीदने में ज्यादा पैसे लगते हैं। 5-स्टार एसी ज्यादा गर्मी में कम ठंडक देता है। कम ठंडक देने के साथ-साथ ज्यादा बिजली खाकर आपका का बिल बढ़ाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएसई ने कराया था तीन बड़ी कंपनियों पर सर्वे

CSE claims 5 Star rating AC don't save electricity
एसी

स्टार रेटिंग देने का काम ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफीसिएंसी करती है। 5-स्टार एसी 20-22 फीसदी बिजली बचाने का दावा करता है। लेकिन हकीकत में ज्यादा गर्मी हो तो 28 प्रतिशत तक ज्यादा बिजली खर्च करता है।

कमरे को ठंडा करने की क्षमता 30 प्रतिशत कम हो जाती है। 1.5 टन वाला एसी 1-टन वाले एसी की तरह काम करता है।

सीएसई ने वोल्टास, एलजी और गोदरेज के तीन मॉडल्स को लेकर 5-स्टार एसी पर रिपोर्ट तैयार की है। बाजार में 50 फीसदी एसी इन्हीं तीन कंपनियों के बिकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed