{"_id":"61140baf8ebc3ef4180d22b3","slug":"cryptocurrency-theft-worth-around-60-million-us-dollars-cyber-attack-on-poly-network-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल चोरी: हैकर्स ने चुराई 4545 करोड़ रुपये की क्रिप्टोकरेंसी, निवेशकों को भारी नुकसान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
डिजिटल चोरी: हैकर्स ने चुराई 4545 करोड़ रुपये की क्रिप्टोकरेंसी, निवेशकों को भारी नुकसान
Wed, 11 Aug 2021 11:11 PM IST
गौरव पाण्डेय
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिप्टोकरेंसी में काम करने वाली कंपनी पॉली नेटवर्क पर साइबर हमला हुआ है। इस हमले में हैकर्स ने 60 करोड़ डॉलर यानी करीब 4545 करोड़ रुपये की क्रिप्टोकरेंसी पर हाथ साफ कर दिया। इसमें सबसे ज्यादा चोरी इथीरियम की (27.3 करोड़ डॉलर) हुई है। इसके अलावा 25.3 करोड़ डॉलर कीमत के बाइनेंस स्मार्टचेन और 8.5 करोड़ डॉलर कीमत के यूएस डॉलर कॉइन टोकन चोरी हुए हैं। इस दौरान 3.3 करोड़ डॉलर के स्टेबल कॉइन 'टेथर' भी चुराए गए थे, लेकिन इनको तुरंत ही फ्रीज कर दिया गया था।
विज्ञापन
पॉली नेटवर्क ने मंगलवार को एक ट्वीट में डिजिटल दुनिया की सबसे बड़ी चोरी के बारे में जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि पॉली नेटवर्क पर साइबर हमला हुआ था। इस साइबर हमले के दौरान क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने वाले लोगों के करोड़ों डॉलर चोरी हुए हैं। हालांकि, कंपनी ने इन डिजिटल चोरों का पता लगा लिया है। इसने कहा कि जिनके पास चोरी की गई राशि ट्रांसफर की गई है, उनके पते की जानकारी हमारे पास है। पॉली नेटवर्क ने इन हैकर्स से चोरी की गई रकम वापस करने की अपील की है।
विज्ञापन