फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   crude prices on a 4 year high crosses 80 dollar mark

4 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचा कच्चे तेल का दाम, पेट्रोल डीजल की कीमतों में नहीं मिलेगी राहत

Mon, 24 Sep 2018 05:53 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 24 Sep 2018 05:53 PM IST
विज्ञापन
crude prices on a 4 year high crosses 80 dollar mark

सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम अपने चार साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। कच्चे तेल का दाम 80.70 डॉलर प्रति बैरल हो गया है, जिसके चलते इसका असर पूरे विश्व सहित भारत में भी देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन


नहीं मिलेगी राहत

कच्चे तेल का दाम उच्चतम स्तर पर पहुंचने का कारण अभी देशवासियों को भी पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम से छुटकारा मिलने की संभावना कम है। कीमतों में कमी करने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बन रहा है, लेकिन सरकार भी किसी भी हालत में टैक्स कटौती नहीं करना चाहती है। देश में सोमवार को पेट्रोल का दाम 90 रुपये प्रति लीटर के पार चला गया है।
विज्ञापन


उत्पादन बढ़ाने से किया इंकार

तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक के सबसे बड़े सदस्य सऊदी अरब और रूस ने उत्पादन बढ़ाने से इंकार कर दिया है। इन दोनों देशों ने कहा कि बाजार में पहले से ही अधिक कच्चा तेल मौजूद है। ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड 80.94 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक पहुंच गया, हालांकि फिलहाल यह 80.70 डॉलर के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। नवंबर, 2014 के बाद ऐसा पहली बार है कि ब्रेंट क्रूड 80 डॉलर प्रति बैरल के पार गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली के वक्त हालात होंगे और खराब

crude prices on a 4 year high crosses 80 dollar mark

पेट्रोल डीजल के चलते इस बार की दिवाली भी काफी महंगी रहने की संभावना है। ऐसा इसलिए क्योंकि 4 नवंबर के बाद ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध लागू हो जाएंगे। भारत बड़ी मात्रा में ईरान से ही कच्चे तेल को आयात करता है, जिससे यहां पर सीधा असर पड़ेगा। केडिया कमोडिटी के डायरेक्टर अजय केडिया ने कहा कि कच्चा तेल 88 डॉलर के पार जा सकता है। इससे दिल्ली में पेट्रोल का दाम 90 रुपये के करीब और मुबंई में 95 रुपये प्रति लीटर के पार जा सकता है।

आपको होगा यह नुकसान

देश में पेट्रोल डीजल की कीमतों में इजाफे के बाद भी इसकी मांग में किसी तरह की कोई गिरावट देखने को नहीं मिली है। पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल डीजल खरीदने वालों की लाइन हमेशा की तरह अभी भी उतनी है। अगर पेट्रोल डीजल की आपूर्ति में कटौती की जाती है, तो फिर इसकी किल्लत होगी, जिससे लोग ही परेशान होंगे। आपको ऑफिस जाना हो या फिर कहीं शहर से बाहर अथवा माल की ढुलाई करानी हो, इसमें लोगों को दिक्कत हो सकती है।

90 रुपये के पार हुआ पेट्रोल

1 अगस्त से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा होने का यह सिलसिला शुरू हुआ था। उसके बाद से रोजाना इसके दाम बढ़ते जा रहे हैं। केवल 13 अगस्त को इसकी कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी। वहीं आज देश की आर्थिक नगरी मुंबई में पहली बार पेट्रोल के दाम 90 रुपये के पार पहुंच गए हैं।

सोमवार को पेट्रोल में 11 पैसे और डीजल में 5 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद से दिल्ली में पेट्रोल 82 रुपये 72 पैसे और डीजल 74 रुपये 2 पैसे प्रति लीटर हो गया है। वहीं मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 90 रुपये 8 पैसे और डीजल 78 रुपये 58 पैसे प्रति लीटर की दर से बिकेगा। कोलकाता की बात करें तो यहां पेट्रोल 84 रुपये 54 पैसे और डीजल 75 रुपये 87 पैसे प्रति लीटर के हिसाब से मिलेगा। चेन्नई में पेट्रोल 85 रुपये 99 पैसे और डीजल 78 रुपये 26 पैसे प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed