फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Crude oil crosses $88 prices highest in six months reason Ukraine attack Russian oil units

Crude Oil: कच्चा तेल 88 डॉलर के पार, कीमतें छह माह में सर्वाधिक, रूसी तेल इकाइयों पर यूक्रेन का हमला है वजह

Wed, 03 Apr 2024 06:18 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 03 Apr 2024 06:18 AM IST
सार

यूक्रेन ने मंगलवार को रूस की सबसे बड़ी रिफाइनरियों में से एक पर ड्रोन से हमला किया। हालांकि, इस हमले से रिफाइनरी की प्राथमिक तेल शोधन इकाई प्रभावित हुई है। प्रभावित इकाई संयंत्र की कुल वार्षिक उत्पादन क्षमता 3.40 लाख बैरल प्रतिदिन का आधा हिस्सा है।

विज्ञापन
Crude oil crosses $88 prices highest in six months reason Ukraine attack Russian oil units
कच्चा तेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आपूर्ति संबंधी दिक्कतों की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 88 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गईं। यह अक्तूबर, 2023 के बाद इसका छह महीने का उच्च स्तर है। रूस की तेल इकाइयों पर यूक्रेन के हमलों व मध्य पूर्व देशों में बढ़ रहे संघर्षों के कारण तेल की कीमतों में तेजी बनी हुई है। इससे मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमतें 1.29 डॉलर बढ़कर 88.71 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गईं। डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 1.30 डॉलर बढ़कर 85.01 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।

विज्ञापन

दरअसल, यूक्रेन ने मंगलवार को रूस की सबसे बड़ी रिफाइनरियों में से एक पर ड्रोन से हमला किया। हालांकि, इस हमले से रिफाइनरी की प्राथमिक तेल शोधन इकाई प्रभावित हुई है। प्रभावित इकाई संयंत्र की कुल वार्षिक उत्पादन क्षमता 3.40 लाख बैरल प्रतिदिन का आधा हिस्सा है। शीर्ष तीन वैश्विक तेल उत्पादकों के सबसे बड़े निर्यातकों में से एक रूस तेल रिफाइनरियों पर यूक्रेनी हमलों से जूझ रहा है। इसके जवाब में उसने यूक्रेनी ऊर्जा इन्फ्रा ढांचे पर हमले बढ़ा दिए हैं।

विज्ञापन

88.71 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड, 1.29 डॉलर की तेजी
ओपेक सदस्य दूसरी तिमाही के अंत तक 22 लाख बैरल प्रतिदिन की वर्तमान स्वैच्छिक उत्पादन कटौती को बनाए रख सकते हैं। ओपेक के तेल उत्पादन में पिछले महीने 50,000 बैरल प्रतिदिन की गिरावट देखने को मिली थी। इससे स्वैच्छिक कटौती का कुछ प्रभाव पड़ता दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगे भी कीमतों में उछाल की आशंका
ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी ने कहा, वह सीरिया की राजधानी दमिश्क में अपने वाणिज्य दूतावास के खिलाफ संदिग्ध इस्रायली हवाई हमले के लिए जवाबी कार्रवाई करेगा। इस्रायल गाजा में हमास के खिलाफ युद्ध में है। इससे भी तेल की कीमतों में आगे उछाल आने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed