फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CrowdStrike shares close down 11% after major outage hits businesses worldwide

Microsoft Outage: वैश्विक आउटेज से दुनिया में उथल-पुथल का बाजार पर दिखा असर, क्राउडस्ट्राइक के शेयर पिटे

Sat, 20 Jul 2024 11:32 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 20 Jul 2024 11:32 AM IST
सार

तकनीकी खराबनी से दुनिया भर के कारोबार प्रभावित हुए। क्राउडस्ट्राइक कंपनियों को अपनी सुरक्षा का प्रबंधन करने में मदद करने के लिए सॉफ्टवेयर बनाती है। इसके शेयर शुक्रवार को 14% से ज्यादा की गिरावट के साथ खुले और लगभग 11% नीचे बंद हुए। दूसरी ओर, भारतीय रुपये में गणना करें तो माइक्रोसॉफ्ट को करीब 19.25 खरब रुपयों के नुकसान का अनुमान है।

विज्ञापन
CrowdStrike shares close down 11% after major outage hits businesses worldwide
क्राउडस्ट्रााइक - फोटो : crowdstrike

विस्तार

साइबर सुरक्षा फर्म क्राउडस्ट्राइक के शेयर शुक्रवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। यह गिरावट एक अपडेट के कारण वैश्विक स्तर पर हुए ऑनलाइन आउटेज के बाद दर्ज की गई। इस तकनीकी खराबी से दुनिया भर के कारोबार प्रभावित हुए। क्राउडस्ट्राइक कंपनियों को अपनी सुरक्षा का प्रबंधन करने में मदद करने के लिए सॉफ्टवेयर बनाती है। इसके शेयर शुक्रवार को 14% से ज्यादा की गिरावट के साथ खुले और लगभग 11% नीचे बंद हुए।

विज्ञापन


इससे पहले के कुछ कारोबारी सत्रों में भी कंपनी के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार की प्री ओपनिंग में कंपनी के शेयर 19% तक तक पिटते दिखे थे। पिछले पांच दिनों में कंपनी के शेयर 17.92% तक टूट चुके हैं। हालांकि, बीते 12 महीनों की बात करें तो क्राउडस्ट्राइक के शेयरों में जबरदस्त मजबूती दिखी है। कंपनी के शेयर बीते एक वर्ष में 118% तक उछले हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को वैश्विक स्तर पर आउटेज के बाद क्राउडस्ट्राइक के सीईओ जॉर्ज कुर्तज़ ने कहा था कि यह दिक्कत "विंडोज होस्ट के लिए एक अपडेट में हुई गड़बड़ी' के कारण आई।  उन्होंने साफ किया था कि यह एक साइबर हमला नहीं था और इसकी पहचान कर इसे ठीक कर लिया गया। क्राउडस्ट्राइक के साथ माइक्रोसॉफ्ट की अजूर क्लाउड सेवाएं और माइक्रोसॉफ्ट 365 सूट के ऐप्स भी प्रभावित हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्लोबल आउटेज के कारण माइक्रोसॉफ्ट को तगड़ा नुकसान 

माइ्रक्रोसॉफ्ट के शेयर अमेरिकी शेयर बाजार में 0.76% की गिरावट के साथ बंद हुए। दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार माइक्रोसॉफ्ट को  आउटेज के दौरान तगड़ा झटका लगा है। माइक्रोसॉफ्ट को आईटी सिस्टम क्रैश के बाद कुछ ही घंटों में 23 बिलियन डॉलर यानी 19.25 खरब रुपयों का नुकसान झेलना पड़ा। इसका असर दुनिया भर की कंपनियों तक देखा गया। आईटी सिस्टम क्रैश होनी की वजह से टेक दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के शेयरों की कीमत में 0.71 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इस वजह से शेयर बाजार बंद होने तक कंपनी की कीमतों में  लगभग 23 बिलियन डॉलर की गिरावट दर्ज की गई।


निवेश डेटा मंच स्टॉकलिटिक्स का विश्लेषण कहता है कि माइक्रोसॉफ्ट के एक शेयर की कीमत 19 जुलाई की सुबह 10.09 बजे तक 443.52 डॉलर थी। आईटी आउटेज होने की वजह से यह कीमत प्रति शेयर घटकर 440.37 डॉलर पर आ गई। वैश्विक बाजार में माइक्रोसॉफ्ट को एप्पल की तरह तकनीक दिग्गज (Tech Giant) कंपनियों की श्रेणी में रखा जाता है। आईटी आउटेज से पहले माइक्रोसॉफ्ट का कुल बाजार मूल्य 3.27 लाख करोड़ डॉलर था। अगर कंपनी के एक शेयर की कीमत में 0.1 फीसदी की भी कमी आती है, तो कंपनी को लगभग 3.33 बिलियन डॉलर (2.78 खरब रुपये) का नुकसान होता है।

माइक्रोसॉफ्ट-क्राउडस्ट्राइक सर्वर डाउन होने से थमी दुनिया की रफ्तार

शुक्रवार को क्राउडस्ट्रइक और माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में तकनीकी खराबी के बाद दुनिया की रफ्तार पर अचानक थम गई थी। ये आईटी क्रैश हाल के वर्षों में सबसे बड़ा आईटी संकट बन गया। जानकार इसे डिजिटल दुनिया की महामारी भी करार दे रहे है। माइक्रोसॉफ्ट सर्वर के डाउन होने से दुनियाभर में एयरलाइंस, बैंक, टीवी चैनल्स और वित्तीय संस्थानों पर असर पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस आईटी संकट के चलते दुनिया भर में करीब 3 प्रतिशत यानी कि 4295 फ्लाइट कैंसिल हुईं। इनमें से 1100 फ्लाइट्स तो अकेले अमेरिका में रद्द हुईं। वहीं 1700 से ज्यादा फ्लाइट्स की उड़ान में देरी हुई। इसके चलते दुनियाभर के एयरपोर्ट्स पर भारी भीड़ देखी गई और कई जगह यात्रियों ने हंगामा भी किया। माइक्रोसॉफ्ट सर्वर के डाउन होने से दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट के ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले 95 प्रतिशत कंप्यूटर और लैपटॉप ठप पड़ गए। 

माइक्रोसॉफ्ट ने कहा ज्यादातर क्लाउड सेवाओं को रीस्टोर कर दिया गया

माइक्रोसॉफ्ट ने भी शुक्रवार को कहा कि उसकी ज्यादातर क्लाउड सेवाओं को रीस्टोर कर दिया गया है। अब तक यह साफ नहीं है कि यह आउटेज क्राउडस्ट्राइक के अपडेट से संबंधित है या नहीं। शु्क्रवार को वैश्विक स्तर पर पहुए आउटेज ने साफ कर दिया है कि एक सिंगल प्वाइंट ग्लोबल आउटेज सप्लाई चेन को कितनी गंभीरता से प्रभावित कर सकता है और वैश्विक स्तर पर उथल-पुथल का कारण बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed