{"_id":"5e7330188ebc3e711b489202","slug":"crores-of-people-can-be-unemployed-due-to-corona-virus-says-united-nations","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस के कारण दुनिया भर में खत्म हो सकती हैं 2.5 करोड़ नौकरियां: संयुक्त राष्ट्र","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
कोरोना वायरस के कारण दुनिया भर में खत्म हो सकती हैं 2.5 करोड़ नौकरियां: संयुक्त राष्ट्र
Thu, 19 Mar 2020 02:10 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 19 Mar 2020 02:10 PM IST
सार
संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी के अनुसार कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनिया भर में लगभग 2.5 करोड़ नौकरियां खत्म हो सकती हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समन्वित नीतिगत कार्रवाई के जरिए वैश्विक बेरोजगारी पर कोरोना वायरस के प्रभाव को कम करने में मदद कर सकती है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) ने "कोविड-19 और कामकाजी दुनिया: प्रभाव और कार्रवाई" शीर्षक वाली अपनी प्रारंभिक मूल्यांकन रिपोर्ट में कार्यस्थल में श्रमिकों की सुरक्षा, अर्थव्यवस्था को मदद और रोजगार तथा आमदनी को बनाए रखने के लिए तत्काल, बड़े पैमाने पर और समन्वित उपायों का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईएलओ ने कहा कि इन उपायों में सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना, रोजगार बनाए रखने में सहायता (यानी कम अवधि का काम, वैतनिक अवकाश, अन्य सब्सिडी) और छोटे तथा मझोले उद्योगों के लिए वित्तीय और कर राहत शामिल हैं।
विज्ञापन
आईएलओ ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते पैदा हुए आर्थिक और श्रम संकट से दुनिया भर में करीब 2.5 करोड़ लोग बेरोजगार हो सकते हैं।
इस तरह कम होगा बेरोजगारी पर प्रभाव
रिपोर्ट में कहा गया है कि हालांकि जैसा 2008 के संकट में देखा गया था, अगर हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समन्वित नीतिगत कार्रवाई पर गंभीरता से अमल करें तो वैश्विक बेरोजगारी पर प्रभाव काफी कम हो सकता है।
दुनियाभर में आठ हजार से ज्यादा लोगों की मौत
मालूम हो कि दुनियाभर में आठ हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है वहीं, दो लाख लोग संक्रमित हैं। इटली में 24 घंटो में 475 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के दो सांसद कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। चीन में पहली बार कोई घरेलू मामला सामने नहीं आया है लेकिन विदेशों से ‘आयातित’ संक्रमण के मामलों में तेजी दर्ज की गई।
अमेरिका ने नियमित वीजा सेवाएं निलंबित कीं
अमेरिका ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर नियमित वीजा सेवाएं निलंबित कर दी हैं। विदेश मंत्रालय ने बुधवार देर रात कहा कि दुनियाभर के अधिकांश देशों में दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में 18 मार्च, 2020 से प्रवासी और गैर-प्रवासी नियमित वीजा अपॉइंटमेंट रद्द कर दी जाएगी। इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई कि इस निलंबन से किन देशों को छूट दी जाएगी।