फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Crisil says Disinvestment Process Of Air India Uncertain Due To covid 19 Crisis

कोरोना के चलते अनिश्चित नजर आ रही है एयर इंडिया की विनिवेश प्रक्रिया: क्रिसिल

Fri, 08 May 2020 01:54 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 08 May 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
Crisil says Disinvestment Process Of Air India Uncertain Due To covid 19 Crisis
एयर इंडिया - फोटो : ANI

रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से एयर इंडिया की विनिवेश प्रक्रिया काफी अनिश्चित नजर आ रही है। क्रिसिल ने कहा कि इस महामारी की वजह से वैश्विक स्तर पर विमानन क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। 

विज्ञापन


30 जून तक बढ़ाई गई रुचि पत्र जमा करने की तारीख
घाटे में चल रही राष्ट्रीय एयरलाइन एयर इंडिया को बेचने का एक और प्रयास करते हुए सरकार ने इस साल जनवरी में विमानन कंपनी के लिए रुचि पत्र (ईओआई) मांगे थे। ईओआई जमा कराने की आखिरी तारीख को अब बढ़ाकर 30 जून तक कर दिया गया है। पहले इसकी समयसीमा 17 मार्च थी, जिसे बढ़ाकर 30 अप्रैल किया गया था। 
विज्ञापन


क्रिसिल इंफ्रास्ट्रक्चर एडवाइजरी के निदेशक एवं प्रैक्टिस लीडर (परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स) जगननारायण पद्मनाभन ने कहा कि, 'एक जानी-मानी एयरलाइन एयर इंडिया के लिए बोली लगाने वालों को जैसी प्रतिबद्धता जताने की जरूरत है, मौजूदा माहौल में ऐसा हो पाना अनिश्चित है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


हो सकता है कंपनियों का विलय
हालांकि, क्रिसिल का मानना है कि मौजूदा स्थिति की वजह से घरेलू विमानन कंपनियों को जो नुकसान होने का अनुमान है उसके चलते एयरलाइन कंपनियों का विलय एवं अधिग्रहण देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा, 'बेशक एयर इंडिया के लिए ईओआई जारी किया गया है लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में कोई एयरलाइंस किसी तरह की नई संपत्ति नहीं जोड़ना चाहेगी।'


पिछले वित्तीय वर्ष हुआ था इतना घाटा
नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि, 'वित्त वर्ष 2018-19 के ऑडिट अकाउंट के अनुसार, एयर इंडिया का समेकित घाटा 62,614 करोड़ रुपये था।' उन्होंने कहा कि ब्याज के अत्यधिक भार, प्रतिस्पर्धा, भारतीय रुपये के कमजोर होने तथा कुछ अन्य कारणों से एयर इंडिया को नुकसान हुआ है। मंत्री ने कहा कि नुकसान के बावजूद एयर इंडिया सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम तेल कंपनियों को भुगतान करती आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed