फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Crisil report relief due to reduction in prices of vegetables and chicken News In Hindi

क्रिसिल की रिपोर्ट: आम आदमी की थाली 6 फीसदी सस्ती, सब्जियों और चिकन की कीमतें घटने से मिली राहत

Fri, 06 Jun 2025 09:08 AM IST
शुभम कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 06 Jun 2025 09:08 AM IST
सार

सब्जियों और चिकन के दाम घटने से आम आदमी की थाली मई 2025 में 6% तक सस्ती हो गई। क्रिसिल की रिपोर्ट के अनुसार, शाकाहारी थाली 27.80 से घटकर 26.20 रुपये और मांसाहारी थाली 55.9 से घटकर 52.6 रुपये रह गई। टमाटर, प्याज और आलू की कीमतों में बड़ी गिरावट अहम वजह रही।

विज्ञापन
Crisil report relief due to reduction in prices of vegetables and chicken News In Hindi
खाद्य पदार्थ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सब्जियों और चिकन की कीमतें घटने से घर में पकाई जाने वाली आम आदमी की थाली 6 फीसदी तक सस्ती हो गई है। क्रिसिल की रिपोर्ट के अनुसार, शाकाहारी थाली की कीमत मई, 2024 के 27.80 रुपये से कम होकर इस साल मई में 26.20 रुपये रह गई। चिकन के भाव घटने से मांसाहारी थाली भी 55.9 रुपये से घटकर 52.6 रुपये रह गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- बैंक ऑफ बड़ौदा की रिपोर्ट: 73 माह के न्यूनतम स्तर पर महंगाई, खाद्य कीमतों की गिरावट से राहत के आसार
विज्ञापन


क्या कहता है रिपोर्ट में?
रिपोर्ट के अनुसार, मासिक आधार पर शाकाहारी थाली की कीमत करीब स्थिर रही है। हालांकि, मांसाहारी थाली की कीमत दो फीसदी घटी है। दरअसल, सब्जियों की हालिया घटी कीमत ने शाकाहारी थाली के दाम घटाने में मदद की। टमाटर की कीमतें 33 रुपये प्रति किलोग्राम से 29 फीसदी गिरकर 23 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- चिंताजनक: भारत के 40% अमीर कर्ज में डूबे, 43% नहीं बचा पा रहे 20% आय; सर्वे में सामने आई चौंकाने वाली हकीकत

बता दें कि पिछले साल पश्चिम बंगाल में फसल को हुए नुकसान और बेमौसम बारिश के कारण प्याज और आलू की कीमतों में क्रमशः 15 फीसदी और 16 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। आयात शुल्क में बढ़ोतरी के कारण वनस्पति तेल की कीमतों में 19 फीसदी की वार्षिक वृद्धि और गैस सिलेंडर की कीमत में 6 फीसदी की सालाना वृद्धि ने थाली की लागत में और गिरावट को रोक दिया। मांसाहारी थाली के दाम तय करने में चिकन की कीमतों का 50 फीसदी योगदान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed