फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Crisil report on bank credit rate in current fiscal MSME and retail loan likely to be cheaper

Report: चालू वित्त वर्ष में घटकर 14 फीसदी रह जाएगी बैंकों की कर्ज वृद्धि दर, खुदरा और MSME ऋण में आएगी गिरावट

Wed, 29 May 2024 05:13 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 29 May 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
Crisil report on bank credit rate in current fiscal MSME and retail loan likely to be cheaper
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : एएनआई

आर्थिक वृद्धि दर कम रहने से बैंकों की कर्ज वृद्धि चालू वित्त वर्ष यानी 2024-25 में 2 फीसदी घटकर 14 फीसदी रह जाएगी। 2023-24 में बैंकिंग प्रणाली की कर्ज वृद्धि दर 16 फीसदी रही थी।

विज्ञापन


रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने मंगलवार को एक रिपोर्ट में कहा, बीते वित्त वर्ष के 7.6 फीसदी की तुलना में जीडीपी की वृद्धि दर 2024-25 में घटकर 6.8 फीसदी रह सकती है। इसका असर बैंकों की कर्ज वृद्धि दर पर पड़ने की आशंका है। असुरक्षित कर्जों पर अधिक जोखिम भार और उच्च आधार जैसे आरबीआई के उपायों से भी ऋण वृद्धि प्रभावित हो सकती है। 
विज्ञापन


कॉरपोरेट ऋण की वृद्धि दर 13 फीसदी रह सकती है
क्रिसिल ने कहा, कॉरपोरेट ऋण की वृद्धि दर 2024-25 में 13 फीसदी रह सकती है। हालांकि, खुदरा कर्ज की वृद्धि 2023-24 के 17 फीसदी से घटकर 16 फीसदी पर आ सकती है। इसके बावजूद यह बैंकों के लिए सबसे तेजी से बढ़ने वाला क्षेत्र बना रहेगा। एमएसएमई क्षेत्र को दिए जाने वाले कर्ज की वृद्धि दर भी 19 फीसदी से घटकर 15 फीसदी पर आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed