फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Lok Sabha Election 2024 CPI (M) Has Undisclosed Bank Accounts and Fixed Assets in Thrissur ED Informs EC

Kerala: चुनाव आयोग को भेजे पत्र में ईडी का दावा, माकपा के पास 80 अघोषित बैंक खाते; 100 अघोषित अचल संपत्तियां

Wed, 10 Apr 2024 09:09 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Wed, 10 Apr 2024 09:09 PM IST
सार

ED on CPI (M) Concealed Assets: प्रवर्तन निदेशालय ने दावा किया कि केरल में सत्तारूढ़ माकपा के पास करीब 80 अघोषित बैंक खाते और त्रिशूर में लगभग 100 अघोषित अचल संपत्तियां है। ईडी ने चुनाव आयोग को भेजे पत्र में यह दावा किया है।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 CPI (M) Has Undisclosed Bank Accounts and Fixed Assets in Thrissur ED Informs EC
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : ANI

विस्तार

केरल में सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के पास लगभग 80 अघोषित बैंक खाते हैं। इसके अलावा त्रिशूर में माकपा की करीब 100 अघोषित अचल संपत्तियां हैं। यह दावा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने निर्वाचन आयोग को भेजे गए अपने पत्र में किया है। ईडी के आधिकारिक सूत्रों द्वारा जानकारी दी गई कि मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित जांच में यह बात सामने आई है। 

विज्ञापन


ईडी ने चुनाव आयोग को दी यह जानकारी
जांच एजेंसी का कहना है कि त्रिशूर स्थित करुवन्नूर सेवा सहकारी बैंक से संबंधित जांच के दौरान इन संपत्तियों का पता चला। इसे लेकर ईडी द्वारा माकपा विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री ए. सी. मोइदीन से पूछताछ की गई। एजेंसी ने निर्वाचन आयोग को इस बात की जानकारी दी है पार्टी के करीब 80 अघोषित बैंक खाते हैं, जिनमें करीब 25 करोड़ रुपये जमा हैं। ईडी का दावा है कि इन बैंक खातों में मिली जमा राशि अधिकतर नकदी के रूप में भेजी गई थी। ईडी ने यह भी बताया कि सत्तारूढ़ पार्टी के पास त्रिशूर जिले में कार्यालय भवनों के रूप में लगभग 100 अघोषित अचल संपत्तियां हैं। एंजेसी ने चुनाव आयोग को बताया कि इन बैंक खातों और कार्यालयों का इस्तेमाल माकपा द्वारा राजनीतिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय को इस बात का भी शक
प्रवर्तन निदेशालय ने आशंका जताई है कि इन चल और अचल संपत्तियों की जानकारी माकपा द्वारा नियमों के अनुसार निर्वाचन आयोग और आयकर विभाग को नहीं दी गई। इस बात का भी संदेह है कि पार्टी के पास राज्य के कुछ अन्य जिलों में भी ऐसी संपत्ति है। सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग ने आयकर विभाग के प्रशासनिक प्राधिकरण केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) को इन आरोपों की जांच करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते साल नवंबर महीने में करुवन्नूर सेवा सहकारी बैंक से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच के तहत कुल 55 आरोपी संस्थाओं के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया था। ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत दायर आरोप पत्र में अदालत को बताया था कि उसने इस मामले में अब तक लगभग 100 करोड़ रुपये की 120 से अधिक संपत्तियां कुर्क की हैं। त्रिशूर में केरल पुलिस की अपराध शाखा द्वारा दर्ज की गई 16 प्राथमिकियों के बाद धनशोधन के मामले ने तूल पकड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed