फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Covid Crisis: Farmers forced to destroy their crops due to lockdown in China, fear of food crisis

Covid Crisis: चीन में अपनी फसलों को नष्ट करने के लिए क्यों मजबूर हैं किसान, क्या आ सकता है खाद्य संकट?

Mon, 28 Nov 2022 01:24 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 28 Nov 2022 01:24 PM IST
सार

Covid Crisis: ऑनलाइन वीडियोज में चीन के किसान फसल बेचते हुए दिख रहे हैं, उन्हें अपनी फसल बेचने में परेशानी हो रही है। स्थानीय और राज्य प्रयाेजित मीडिया ने यह भी बताया है कि शेडोंग और हेनान प्रांतों जैसे प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में सब्जियों के खेतों को नष्ट किया जा रहा है ताकि अगली फसल की बुवाई के लिए जगह बनाई जा सके।

विज्ञापन
Covid Crisis: Farmers forced to destroy their crops due to lockdown in China, fear of food crisis
चीन में लॉकडाउन - फोटो : Lockdown In China

विस्तार

चीन में कड़े कोविड नियंत्रण कानूनों के कारण किसानों के पास जो फसल अब वे बेच नहीं सकते हैं उन्हें नष्ट करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इससे भोजन की कमी होने की चिंता बढ़ रही हैं और सोशल मीडिया पर नाराजगी फैल रही है।

विज्ञापन


ऑनलाइन प्रसारित होने वाले वीडियोज में किसानों को फसलों को फेंकते हुए दिखाया गया है। उन्हें अपनी फसल बेचने में परेशानी हो रही है। स्थानीय और राज्य मीडिया ने यह भी बताया है कि शेडोंग और हेनान प्रांतों जैसे प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में सब्जियों के खेतों को नष्ट किया जा रहा है ताकि अगली फसल की बुवाई के लिए जगह बनाई जा सके।
विज्ञापन


चीन में ताजा भोजन का यह नुकसान ऐसे समय में हो रहा है जब चीन की बड़ी आबादी लॉकडाउन में है और भोजन की कमी व आपूर्ति से जुड़े व्यवधानों का सामना कर रही है। बीते सप्ताहांत में, बीजिंग और शंघाई सहित कई शहरों में कोविड को देखते हुए पाबंदियों का विरोध भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आमलोगों की ओर से लॉकडाउन (Lockdown) का विरोध करने पर चीन में कोविडकाल में भी अशांति का माहौल है। वर्तमान में चीनी गोभी, मूली और पालक जैसी सब्जियां पूरे चीन में काटी जा रही हैं, लेकिन वे लॉकडाउन के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में फंसी हैं। लॉकडाउन आदेशों के कारण ट्रक और व्यापारी या तो फसल खरीदने में अनिच्छुक हैं या कृषि उत्पादों को एकत्र करने के लिए गांवों में प्रवेश करने में असमर्थ हैं।

फार्मर्स डेली ने भी कोविड प्रतिबंधों के कारण सब्जियों को बाजार तक लाने में होने वाली कठिनाइयों पर रिपोर्ट की है। उन्होंने बीजिंग के शिनफाडी मार्केट के हवाले से कहा कि सब्जियों की कीमतों में गिरावट आई है, लेकिन खुदरा लागत बढ़ गई है।


वहीं, चीन की सरकार प्रायोजित मीडिया का कहना है कि, "नागरिक भोजन चाहते हैं, किसान आय चाहते हैं पर खेती का मौसम किसी की प्रतीक्षा नहीं करता है।" सरकार ने अधिकारियों से भोजन ले जाने वाले वाहनों की राह में कम बाधा उतपन्न करने का आह्वान किया है ताकि खेतों से ताजी सब्जियां हजारों घरों की मेजों तक पहुंच सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed